Koderma News: सरमाटांड से गझंडी तक कवच स्पेशल का किया गया सफल ट्रायल
‘कवच‘ एक टक्कर रोधी तकनीक है: सरस्वती चंद
ट्रायल के मौके पर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य संचार पदाधिकारी अजीत कुमार, उप मुख्य दुर संचार अभियंता राजेश कुमार कोशवाहा, सहायक संकेत दुरसंचार अभियंता (गया) शंभु बैठा, कोडरमा के यातायात निरीक्षक अरविन्द कुमार सुमन मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कोडरमा: पूर्व मध्य रेल यात्री संरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति सदैव तत्पर रहती है और इसके लिए नित नई तकनीकों का उपयोग भी करती रहती है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों के संरक्षित परिचालन पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. से प्रधानखांटा तक ‘‘कवच‘‘ प्रणाली की स्थापना लगभग रुपये 151 करोड़ राशि जारी की गई है। इसके साथ ही इस प्रणाली को पूर्व मध्य रेल के अन्य महत्वपूर्ण रेलखंडों पर भी स्थापित करने की प्रक्रिया पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
इधर धनबाद रेल मंडल के मानपुर से कोडरमा के रास्ते प्रधानघंटा तक कवच प्रणाली लगाई जा रही है। वर्तमान समय में यह कार्य सरमाटांड तक हो चुका है और इसके लिए स्पेशल इंजन के जरिये गया से लेकर सरमाटांड तक ट्रायल किया गया। इंजन के तहत यह किया गया कार्य पूरी तरह से सफल रहा। अप और डाउन लाइन यह ट्रायल किया गया। ट्रायल के मौके पर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य संचार पदाधिकारी अजीत कुमार, उप मुख्य दुर संचार अभियंता राजेश कुमार कोशवाहा, सहायक संकेत दुरसंचार अभियंता (गया) शंभु बैठा, कोडरमा के यातायात निरीक्षक अरविन्द कुमार सुमन मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
