Hazaribag News: हजारीबाग में सौहार्द बनाए रखने की अपील, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Hazaribag News: हजारीबाग में सौहार्द बनाए रखने की अपील, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने की सख्त कार्रवाई की मांग
कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह

मुन्ना ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कदम उठाने से ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकती है।

हजारीबाग: मंगलवार को हजारीबाग में हुई अप्रिय घटनाओं के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने बुधवार को वीडियो संदेश जारी कर शहरवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों से बचने और संयम बनाए रखने का आग्रह किया। मुन्ना ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कदम उठाने से ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि हजारीबाग हमारी पहचान है, इसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन को असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं और समाज में भाईचारे तथा शांति का संदेश फैलाने में सहयोग करें। गौरतलब है कि मंगलवार रात हजारीबाग में कुछ तनावपूर्ण घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और आमजन से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा