Hazaribag News: जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर हुई चर्चा
बिना हेलमेट पहने लोगों को पकड़कर चार घंटे फिल्म दिखाई जाने की प्रक्रिया अपनाने का दिया गया निर्देश
बिना हेलमेट पहने लोगों को पकड़कर चार घंटे फिल्म दिखाई जाने की प्रक्रिया अपनाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई करने की बात कही।
हजारीबाग: सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार सोमवार को उपायुक्त सभाकक्ष में सदर एसडीओ सह डीटीओ बैद्यनाथ कामती और बरही एसडीओ जोहन टुडू ने संयुक्त रूप से जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन कराने के साथ ही आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना के रोकथाम व बचाव को लेकर कई आवश्यक बिंदुओं पर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन व सड़क हादसे में कमी लाने, ब्लैक स्पॉट, वल्नरेबल एक्सीडेंटल पॉइंट्स एवं सड़कों के कर्व (टेढ़ी सड़क) स्थलों को चिन्ह्ति करते हुए आवश्यकतानुसार सुधार करने, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट एवं स्टंट करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। एनएचएआई से संबंधित पथों पर ब्लैक स्पॉट एवं वल्नरेबल एक्सीडेंटल पॉइंट्स आदि पर विभिन्न आवश्यक सामग्रियों यथा- स्पीड ब्रेकर लगाने, रेलवे ओवरब्रिज, सिंघानी मोड के पास संकेत चिन्ह लगाने और टाटीझरिया रोड पर सूखे हुए पेड़ो को वन विभाग से समन्वय बनाते हुए हटाने का निर्देश एनएच के पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में हुरहुरु रोड और मार्खम कॉलेज रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
