Giridih News: प्रखंड प्रमुख ने पेयजल आपूर्ति योजनाओं की बदहाली को लेकर उपायुक्त गिरिडीह से की मुलाकात
नौ साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यह पूरी नहीं हुई: आशा राज
गिरिडीह: बगोदर प्रखंड प्रमुख आशा राज ने बगोदर की दो अहम पेयजल आपूर्ति योजनाओं की बदहाली को लेकर उपायुक्त गिरिडीह से मुलाकात की। उन्होंने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर बताया कि करोड़ों की लागत से बनी बगोदरडीह ग्रामीण जलापूर्ति योजना अधूरी पड़ी है। इस योजना के तहत नलों के जरिए घर-घर पानी पहुंचना था, लेकिन अब तक लोगों को इसका लाभ नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि बगोदरडीह के पास जमुनिया नदी में ग्रामीण जलापूर्ति योजना 2016 में शुरू हुई थी। नौ साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यह पूरी नहीं हुई। प्रमुख ने उपायुक्त से इस मामले में पहल करने की मांग की है।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
