Koderma News: झुमरीतिलैया बाईपास में हाईवा पलटी, सड़क जाम
चालक किसी प्रकार से केबिन से बाहर निकला और अपनी जान बचा पाया। इधर हाइवा के पलटने से एनएच 20 पर जाम भी लग गया।
कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर रामगढ़ से झुमरीतिलैया आ रही एक हाइवा झुमरीतिलैया बाईपास के रेलवे ओवर ब्रिज पर अनियन्त्रित होकर पलट गई। जिसमें हाइवा चालक को हल्की चोटें आईं।
घटना को लेकर चालक संजय पटेल (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश निवासी) ने बताया कि वह उक्त हाइवा (यूपी 64 बी टी 8193) को रामगढ़ से झुमरीतिलैया किसी निजी फैक्ट्री से कोयले के डस्ट को लोड करने जा रहा था। इसी बीच झुमरीतिलैया के रेलवे ओवर ब्रिज के पाया एक वाहन उससे ओवरटेक करने के चक्कर में हाइवा के सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में हाइवा असंतुलित हो गई और रेलवे ब्रिज पर बने डिवाइडर से टकरा गई जिससे वाहन बीच सड़क पर पलट गई और हाइवा का अगला हिस्सा ब्रिज के नीचे झूलने लगा।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
