झारखंड से जुड़ी अटल जी की स्मृतियों को संग्रहित करेगी भाजपा: सीपी सिंह

झारखंड से जुड़ी है श्रद्धेय अटल जी की अनेकों स्मृतियां

झारखंड से जुड़ी अटल जी की स्मृतियों को संग्रहित करेगी भाजपा: सीपी सिंह
प्रेस वार्ता में भाजपाई नेता (तस्वीर)

15फरवरी से 15मार्च तक सभी जिलों में होगा अटल विरासत सम्मेलन

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा भी कार्यक्रम की तैयारी में जुट गई है। शताब्दी आयोजन केलिए प्रदेश स्तरीय समिति बनी जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू हैं।सह संयोजक पूर्व विधायक अनंत ओझा, प्रदेश मंत्री मति सुनीता सिंह सहित शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह,अनुज कुमार शामिल हैं।

आज प्रदेश कार्यालय में आगामी कार्ययोजना पर प्रेसवार्ता करते हुए वरिष्ठ नेता एवं विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी स्मृतियों को संग्रहित करेगी। सभी जिलों में  गठित अटल शताब्दी आयोजन समिति जिला स्तर पर  अपने जिलों से जुड़ी अटल जी की स्मृतियों का संग्रह करेगी।

कहा कि झारखंड निर्माता अटल जी का झारखंड से गहरा जुड़ाव रहा था।उन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों बार झारखंड के सुदूर ग्रामीण जिलों तक सड़क, रेल मार्ग से यात्राएं की थी। कई जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं के आवास पर भी उनका जाना, विश्राम करना हुआ था। कई कार्यक्रमों में उनकी बड़ी सहभागिता हुई थी। झारखंड क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को मजबूती प्रदान करने में अटल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि इन सारी बातों जानकारियों को पार्टी शताब्दी वर्ष में संग्रह कर उसका डिजिटलाइजेशन करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं ,एवं आम लोगों से भी आग्रह किया कि अगर उनके पास अटल बिहारी वाजपेयी जी से जुड़ी कोई स्मृति ,फोटोग्राफ, वीडीओ है तो उसे अपने जिलों में गठित समिति को उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय चैंपियन अंडर–14 फुटबॉल टीम को दी बधाई

पार्टी तक सूचना पहुंचने पर कार्यकर्ता उसका संग्रह भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता फोटोग्राफ या अन्य स्मृतियों की मूल प्रति नहीं रखेंगे,बल्कि उसकी कॉपी कराकर वापस कर दिया जाएगा। सिंह ने बताया कि यह संग्रहण कार्य आगामी 14 फरवरी तक संपन्न होगा।जिसकी जिलों में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें संगठन सृजन 2025: केशव महतो कमलेश करेंगे तीन जिलों का दौरा

15फरवरी से 15 मार्च तक जिला स्तर  पर होगा अटल विरासत सम्मेलन, सिंह ने बताया कि पार्टी आगामी 15फरवरी से 15मार्च तक सभी जिलों ने अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन करेगी।

यह भी पढ़ें Dumka News : गोपीकांदर स्वास्थ्य केंद्र में 126 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, चिकित्सकों ने दिया जरूरी परामर्श

कहा कि सम्मेलन में प्रबुद्धजन,विशिष्ट जन को आमंत्रित किया जाएगा। अटल जी के साथ कार्य कर चुके कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी अशोक बड़ाइक उपस्थित रहे

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान
निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मतदाताओं से की अहम अपील
कोडरमा में ग्रिजली विद्यालय में बड़ा हादसा, स्टीम बॉयलर ब्लास्ट से पांच कर्मी घायल
कुरडेग ब्लॉक टीम ने ठेठईटांगर में जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया सफल एक्सपोजर विजिट
धनबाद में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, दो गंभीर
ट्रेनों की देरी से परेशान यात्रियों को लेकर मधु कोड़ा ने दक्षिण-पूर्व रेलवे जीएम से की मुलाकात
पूर्वी सिंहभूम में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर पलटने से चालक की मौत
रांची में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत
खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल