HAZARIBAGH NEWS: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में आईसेक्ट विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

नियमित परिश्रम और उचित मार्गदर्शन, सफलता का आधार: डॉ मुनीष गोविंद

HAZARIBAGH NEWS: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में आईसेक्ट विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में आईसेक्ट विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

बता दें कि इससे पूर्व कोलकाता में आयोजित 38वां एआईयू ईस्ट जोन यूथ फेस्टिवल में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने पांच पदक अपने नाम कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया था।

हजारीबाग: आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के परफॉर्मिंग आर्ट्स की सहायक प्राध्यापिका कुमारी सीमा के नेतृत्व में बीते तीन से सात मार्च के बीच नोएडा स्थित अमिटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 38वां एआईयू यूथ फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने दो मेडल अपने नाम कर लिए। बता दें कि इससे पूर्व कोलकाता में आयोजित 38वां एआईयू ईस्ट जोन यूथ फेस्टिवल में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने पांच पदक अपने नाम कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया था। इसके बाद कार्टूनिंग में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी कृष्ण कुमार दांगी और रंगोली में निधि कुमारी को नेशनल यूथ फेस्टिवल के लिए आमंत्रित किया गया था, जहां बेहतर प्रदर्शन करते हुए निधि ने रंगोली में कांस्य तो कार्टूनिंग में कृष्ण कुमार दांगी ने रजत पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने कहा कि विद्यार्थियों के समावेशी विकास को आधार बनाकर विश्वविद्यालय जिस प्रकार आगे बढ़ रहा है, उसी का परिणाम है कि यहां के विद्यार्थी शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहें हैं।

उन्होंने कहा कि नेशनल यूथ फेस्टिवल में पहली बार आईसेक्ट विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और दोनों पदक हासिल करने में कामयाब रहे, इससे विद्यार्थियों के लगनशीलता भी साफ तौर पर प्रदर्शित होता है। वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने सफल विद्यार्थियों के साथ साथ सभी प्राध्यापक -प्रध्यापिकाओं व कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियों को लेकर अनुकूल वातावरण तैयार करने में सभी का योगदान रहा है। यही वजह है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं और विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहें हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के नियमित परिश्रम के लिए प्रेरित करने और प्राध्यापक-प्रध्यापिकाओं का उचित मार्गदर्शन ही प्रतिभागियों के सफलता का आधार बना है! पदक हासिल करने के बाद कृष्ण और निधि ने कहा कि फाइन आर्ट्स के सह प्राध्यापक शिवदेव कुमार सर के उचित मार्गदर्शन ने सफलता का राह आसान बना दिया। साथ ही कहा कि कुमारी सीमा मैम का सहयोग भी इस कामयाबी के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन के लिए सभी प्राध्यापक-प्रध्यापिकाओं व कर्मियों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट