HAZARIBAGH NEWS: झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह, भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता हुई शामिल
होली मिलन समारोह सामाजिक संबंधों को मजबूती प्रदान करता है: शेफाली गुप्ता
इस अवसर झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने महिलाओं को अबीर एवं गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
हजारीबाग: रंगोत्सव के पर्व होली के अवसर पर शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में मंगलवार को भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुई। इस अवसर झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने महिलाओं को अबीर एवं गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वरीष्ठ नागरिकों को अबीर- गुलाल के साथ चरण स्पर्श कर शुभ आशिर्वाद प्राप्त की। इस अवसर होली मिलन समारोह में जमकर गुलाल उडाया गया। होलियाना अंदाज में लोग खुब झुमे एवं स्वादिष्ट पकवान व व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया। इस दौरान एकजुटता एवं समाजिकता का उदाहरण पेश किया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली मिलन समारोह के माध्यम से लोगों को एकत्रित कर सामाजिक संबंधों को मजबूती प्रदान करता है। झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा को एकजुटता प्रदान हुआ है। उन्होंने ने मोर्चा को एक नई दिशा में कार्य करने का भरोसा जताया। मौके पर झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के हेमराज कुमार साव, सुदेश चंद्रवंशी, उदय साव, विजय साव, अजय साव, उगेश्वर साव, श्याम किशोर गुप्ता, राम किशोर स्वन्त, रेणुका कुमारी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
