Koderma News: कोडरमा से अरगड्डा 133 किलोमीटर लंबा रेल रूट पर दोहरीकरण का कार्य 2887.11 करोड़ में
आने वाले दिनों में कोडरमा जंक्शन से 5 स्थानों के लिए रेल सुविधा
6 मार्च 1999 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झुमरीतिलैया में झारखंड के तीन रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया था।
कोडरमा: झारखंड की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं में एक कोडरमा-रांची रेलवे लाइन के दोहरीकरण की शुरुआत की अनुमति मिल गई है। इस दिशा में रेलवे की तैयारियां शुरू कर दी है। कोडरमा-बरकाकाना तक सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इससे आने वाले दिनों में कोडरमा जंक्शन से देश के रेलवे मानचित्र में एक बड़ा नेटवर्क होगा। आने वाले दिनों में कोडरमा जंक्शन से 5 स्थानों के लिए रेल सुविधा होगी।
उल्लेखनीय होगा कि उत्तरी छोटानागपुर का प्रमंडलीय मुख्यालय हजारीबाग आजादी के 68 वर्षों के बाद वर्ष 2015 में रेलवे नेटवर्क से जुड़ा।
इस वर्ष हजारीबाग टाउन स्टेशन से कोडरमा के लिए ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। अभी कोडरमा-रांची रूट में रांची तक रेल परिचालन हो रहा है इधर 25 मार्च को पूर्वी जॉन के रेल संरक्षक आयुक्त एस मित्रा कटौतियां हॉल्ट में निर्मित नई रेल लाईन ओर जक्शन का जायजा लेने पहुँच रहे है और 133 किलोमीटर का दोहरी करण का भी स्वीकृति मिल चुका है और यह योजना के लिए रेल मंत्री ने 2887.11 करोड़ की स्वीकृति दे दी है और इससे आने वाले दिनों शिवपुर ओर टोरी आना जाना आसान होगा।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
