बिहार और झारखंड की पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत एक: कर्मवीर सिंह

आगामी 22 मार्च को भाजपा प्रदेश बहुत ही धूमधाम से मनाएगी बिहार दिवस

बिहार और झारखंड की पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत एक: कर्मवीर सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार दिवस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने बिहार दिवस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा सभी कार्यकर्ताओं के सामने रखा और उनसे सुझाव भी मांगे। 

रांची: प्रदेश कार्यालय में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के तहत आगामी 22 मार्च को होने वाले "बिहार दिवस" के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निमित्त भाजपा रांची महानगर और ग्रामीण जिले की संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ। 

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि बिहार और झारखंड की पारंपरिक और संस्कृति विरासत एक है आज भी बिहार में जन्म लेने वाले लाखों की संख्या में लोग झारखंड में निवास करते हैं और झारखंड की विकास में अपना योगदान देते हैं लाखों बिहार के निवासी झारखंड को अपनी कर्मभूमि मानते है झारखंड और बिहार का एक अटूट सामाजिक रिश्ता है जो प्राचीन समय से चला आ रहा है हम आज भी अपनी परंपराएं एक दूसरे राज्यों में साझा करते हैं

भारतवर्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार  एक भारत श्रेष्ठ भारत पर चलते हुए भाजपा के प्रदेश  नेतृत्व ने यह तय किया है, कि हम बिहार राज्य का स्थापना दिवस 22 मार्च को बहुत धूमधाम से मनाएंगे । 

भाजपा संगठन महामंत्री ने यह भी कहा कि भारत एक देश है, परिवार बढ़ता गया और विस्तार भी होता गया। अलग राज्यों का निर्माण हुआ लेकिन हम सब एक परिवार हैं और हमें एक परिवार की तरह भाषा और क्षेत्र के बंधन से ऊपर उठकर एक दूसरे के सुख दुख को बांटना चाहिए और उनमें शामिल रहना चाहिए ।पूर्व में आदिगुरु शंकराचार्य में भी पूरे भारतवर्ष को पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण में जोड़ने का काम किया था। भारतीय जनता पार्टी हरदम नए आयाम खड़ा करती है । इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे भारतवर्ष को हम एक धागे पिरोने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें तीसरी में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों को प्रशासन की सख्त चेतावनी

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह वरीय भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद बालमुकुंद सहाय कार्यक्रम सहसंयोजक रमेश सिंह, प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गण, भाजपा रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण शाह ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो,रांची महानगर और ग्रामीण जिला के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें Bokaro News : बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने किया दो दिवसीय बसंत मेले का उद्घाटन

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न