Giridih News: प्राचार्य नियुक्ति और पीजीटी शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग, जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया मामला

64 प्लस टू उच्च विद्यालयों में प्राचार्य पदों के सृजन और नियुक्ति की मांग

Giridih News: प्राचार्य नियुक्ति और पीजीटी शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग, जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया मामला
जमुआ विधायक मंजू कुमारी

उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, गिरिडीह ने शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए सात करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन निदेशक, माध्यमिक शिक्षा द्वारा सिर्फ तीन करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। इससे शिक्षकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

गिरिडीह: जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने शनिवार को झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में गिरिडीह जिले के 64 प्लस टू उच्च विद्यालयों में प्राचार्य पदों के सृजन और नियुक्ति की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्राचार्य के अभाव में इन विद्यालयों में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। जमुआ विधायक ने सदन में गिरिडीह जिले के 300 पीजीटी सरकारी शिक्षकों के छह माह से बकाया वेतन का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, गिरिडीह ने शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए सात करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन निदेशक, माध्यमिक शिक्षा द्वारा सिर्फ तीन करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। इससे शिक्षकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। 

जमुआ विधायक के द्वारा सदन में उठाई गई जनहित मांगो को जनता द्वारा सराहना की जा रही है

सरकार से दो प्रमुख मांगें विधायक ने रखी जिसमें गिरिडीह जिले के 64 प्लस टू उच्च विद्यालयों में प्राचार्य पदों का शीघ्र सृजन और नियुक्ति सुनिश्चित की जाए एवं पीजीटी सरकारी शिक्षकों के बकाया वेतन का अविलंब भुगतान किया जाए, जिससे वे आर्थिक तंगी से राहत पा सकें। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने सरकार से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके और शिक्षकों को समय पर वेतन मिल सके। जमुआ विधायक मंजू कुमारी के द्वारा सदन में उठाई गई जनहित मांगो को जनता द्वारा सराहना की जा रही है।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी