Hazaribagh News: हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता को समर्पित की दो एंबुलेंस

जनता की स्वास्थ्य सेवा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है, हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना मेरा संकल्प है: प्रदीप प्रसाद

Hazaribagh News: हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता को समर्पित की दो एंबुलेंस
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता को समर्पित की दो एंबुलेंस

विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा सपना है कि हजारीबाग क्षेत्र में एक अत्याधुनिक और भव्य अस्पताल का निर्माण हो, जहां आम जनता को छोटी बीमारियों से लेकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज सस्ते दरों पर उपलब्ध हो।

हजारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल करते हुए अपने क्षेत्र की जनता को दो एंबुलेंस समर्पित की हैं। ये एंबुलेंस जरूरतमंद मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में सहायक होंगी और हजारीबाग क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगी।
रविवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थित संजीवनी सेवा कुटीर हेल्प डेस्क के पास आयोजित समारोह में विधायक प्रदीप प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर इन एंबुलेंस को जनता की सेवा में समर्पित किया। जिससे पूर्व पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य एवं उपस्थित महिलाओं के द्वारा किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्वास्थ्यकर्मी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष साक्षीराणा,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजकरण पांडे,भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौड़, कटकमदाग मंडल अध्यक्ष अरुण राणा, प्रकाश कुशवाहा, पश्चिमी नगर मंडल अध्यक्ष विवेक बरियार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वीरू, पूर्व मुखिया प्रेमचंदप्रसाद, राजकुमार यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, मनीष ठाकुर, मुखिया नारायण साव, हलधर यादव,रामकुमार मेहता,महावीर सिंह,शंकर यादव, मैनेजर प्रसाद,सुंदर मुंडा,बिरजू राम, रामावतार शर्मा, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता विनोद सिंह अर्जुन साहू सहित कई लोग उपस्थित रहे। 

विधायक प्रदीप प्रसाद का हमेशा प्रयास रहा है कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विधायक बनने से पहले भी वे समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुटे रहे हैं और उनकी प्राथमिकता हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करना रही है। विधायक बनने के बाद भी उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी प्राथमिकता में रखा है। हजारीबाग क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने संजीवनी सेवा कुटीर हेल्प डेस्क की शुरुआत की, जहां आमजन को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में अब उन्होंने दो एंबुलेंस सेवा को जनता को समर्पित किया है ताकि मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके और किसी भी आपातकालीन स्थिति में यह सेवा उनकी जान बचाने में सहायक हो।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा सपना है कि हजारीबाग क्षेत्र में एक अत्याधुनिक और भव्य अस्पताल का निर्माण हो, जहां आम जनता को छोटी बीमारियों से लेकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज सस्ते दरों पर उपलब्ध हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की जरूरत पड़ने पर वे संजीवनी सेवा कुटीर हेल्प डेस्क में संपर्क कर इन एंबुलेंस सेवाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक प्रदीप प्रसाद के इस प्रयास की लोगों ने प्रशंसा की और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उनके योगदान को सराहा।

यह भी पढ़ें परीक्षा केंद्रों में बदलाव के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव