International Women's Day: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाया गया महिला दिवस
विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने नारी शक्ति के योगदान पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के सम्मान और समानता का संदेश दिया। इस आयोजन ने सभी को महिलाओं की उपलब्धियों को सराहने और समाज में उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।
कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा और प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं। स्कूल की निर्देशिका संगीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं की क्षमता और शक्ति को पहचानना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर महिला आत्मनिर्भर बने और अपने सपनों को साकार कर सके।
वहीं प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और सफलता कितनी महत्वपूर्ण है। शिक्षण से लेकर विज्ञान, खेल, कला और उद्यमिता तक, महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम बेटियों और बहनों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें और एक ऐसा वातावरण तैयार करें जहाँ वे निडर होकर अपने सपनों को पूरा कर सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रेरणादायक भाषण और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


