KODERMA NEWS: हाथियों ने फसल नष्ट किया, ग्रामीणों में दहशत
लगातार हो रहे हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है। जंगली हाथियों का झुंड अभी भी बेरहवा जंगल में अपना डेरा जमाये हुए है।
कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड के बेरहवा जंगल से सटे गांवों में हाथियों का कहर जारी है। इससे बेरहवा जंगल से सटे गांवों के ग्रामीणों में दहशत है बार-बार जंगली हाथियों के गांव में प्रवेश करने व इसको लेकर वन विभाग की कार्यशैली से ग्रामीणों में आक्रोश है।
हाथियों का झुंड जामू पंचायत के ग्राम हरलाडीह गांव पहुंच जम कर उत्पात मचाया जंगली हाथियों के झुंड ने खेतों में लगी गेंहूँ के फसलों को फसलों को नष्ट कर दिया। रजक धोबी 6 कट्ठा, बशीर धोबी 6 कट्ठा, भीम यादव 7 कट्ठा, योगेश्वर यादव 5 कट्ठा गेहूं फसल को पैरो से रौंद दिया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
