स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मरकच्चो में बिना लाइसेंस वाली दुकानों पर शिकंजा

बिना बिल दवा रखने और एक्सपायरी स्टॉक की जांच में मिली लापरवाही

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मरकच्चो में बिना लाइसेंस वाली दुकानों पर शिकंजा

मरकच्चो में दवा दुकानों पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त औचक निरीक्षण किया। कई दुकानें बंद पाई गईं और कई दुकानों में बिल, लाइसेंस और स्टॉक रजिस्टर की कमी मिली। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश जारी किए और आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

कोडरमा: उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को अंचलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मरकच्चो क्षेत्र में दवा दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान दुकानों में दवाओं की वैधता, बिल और लाइसेंस की स्थिति, स्टॉक रजिस्टर, खरीद–बिक्री पंजी, स्वच्छता व्यवस्था तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की बारीकी से जांच की गई।

अभियान की सूचना मिलते ही कई दुकानें बंद मिलीं

निरीक्षण अभियान की खबर फैलते ही क्षेत्र की कई दवा दुकानें बंद पाई गईं। टीम मरकच्चो के बंधन चौक स्थित राजा मेडिकल, नावाडीह स्थित न्यू नायक मेडिकल सहित कई दुकानों पर पहुंची और उनसे संबंधित कागजात मांगे। कई दुकानदार दस्तावेज दिखाने में असमर्थ नजर आए, जबकि कुछ दुकानों में अव्यवस्था और अभिलेखों की कमी भी सामने आई।

दुकानदारों को दिए गए निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दवा दुकानदारों को बिना बिल की दवा नहीं रखने, एक्सपायरी दवाओं को तुरंत नष्ट करने और लाइसेंस का नवीनीकरण समय पर कराने की सख्त हिदायत दी। टीम ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसी उद्देश्य से आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे ताकि आम जनता को सुरक्षित तथा गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध हो सकें।

जांच दल में शामिल अधिकारी

जांच दल में अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर दिनेश कुमार, बीपीएम अमरकांत सिन्हा, थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी, मोहम्मद इजराफुल, रवि शेखर पांडे, खुशबु कुमारी, पिंटू कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे, जिन्होंने पूरे अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें भाजपा के दबाव में कैसे आए नीतीश, क्या बनेंगे राष्ट्रपति, अपने मिशन में कामयाब हुई भाजपा?

 

यह भी पढ़ें बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश
Sahebganj News: निहारिका सिन्हा ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में हासिल की 365वीं रैंक
Koderma News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ
Koderma News : कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ, राममय हुआ शहर
Ramgarh News: विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू बहन बेटियों को नि:शुल्क दिखाया "द केरला स्टोरी टू" फिल्म 
Palamu News : रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, छतरपुर थाना में अखाड़ों के साथ बैठक
Koderma News : शीतला मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शीतल प्रसाद का लगाया भोग