Ranchi News: लेडीज़ सर्कल राउंडटेबल ने दिव्यांग जोड़ियों को विवाह में दिए उपहार

41 कन्याओं का सनातन वैदिक रीति- रिवाजों के साथ पाणिग्रहण संस्कारों का संपादन हुआ

Ranchi News: लेडीज़ सर्कल राउंडटेबल ने दिव्यांग जोड़ियों को विवाह में दिए उपहार
दिव्यांग जोड़ी को विवाह में उपहार प्रदान करते हुए

लेडीज़ सर्कल कि अध्यक्षा प्रीति सराफ ने कहा की लेडीज़ सर्कल एवं राउंडटेबल सदा ही समाजसेवा के लिए तत्पर रहते हैं

रांची: समारीटन राउंडटेबल 244 एवं लेडीज़ सर्कल 169 ने रविवार को शारीरिक रूप से दिव्यांग एवं दृष्टि बाधित जोड़ियों की सामूहिक विवाह समारोह में उपहार एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराई गई।

लेडीज़ सर्कल, राउंडटेबल, लायंस क्लब ऑफ रांची द्वारा रविवार 23 मार्च 2025 को श्री राणी सति मंदिर रातू रोड़ रांची में "सेवा विभाग, विश्व हिन्दू परिषद झारखंड" के सहयोग से 8 शारीरिक दिव्यांग और 9 दृष्टिबाधित जोड़ियों का 24 जोड़ियों के साथ कुल 41 कन्याओं का सनातन वैदिक रीति- रिवाजों के साथ पाणिग्रहण संस्कारों का संपादन हुआ। नव दम्पत्तियों को स्नेह और आशीर्वचन के लिए प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग पधारे।


लेडीज़ सर्कल कि अध्यक्षा प्रीति सराफ ने कहा की लेडीज़ सर्कल एवं राउंडटेबल सदा ही समाजसेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा की इन्हें भी जीवन जीने का अधिकार है, इनकी भी जैविक और नैसर्गिक आवश्यकताऐं हैं, इसलिए उनकी संस्था इस नेक कार्य के लिए आगे आयी है।

इस समारोह में राउंडटेबल लेडीज़ सर्कल के अविनाश जैन, प्रीति सराफ, आयुष मोदी, आकाश खोसला, नेहा खेमका, ख़ुशबू सिंघानिया, अंशु गुप्ता, शिखा खोसला, स्नेहा जैन, भावना सेठी, वर्तिका राजगढ़िया, प्रीयंका जैन, सुमन जयसवाल, नीतिका मोहता एवं अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Read More.. ब्रिजफोर्ड स्कूल में AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन एवं मेधा सम्मान समारोह संपन्न

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट