Hazaribagh News: आगामी होली व ईद के मद्देनजर शान्ति समिति की बैठक

पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, शांति और सद्भाव से त्योहार मानने की अपील: ज़िला प्रशासन

Hazaribagh News: आगामी होली व ईद के मद्देनजर शान्ति समिति की बैठक
आगामी होली व ईद के मद्देनजर शान्ति समिति की बैठक

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा पर्व त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था बनी रहे,सांप्रदायिक सौहार्द बनी रहे इसके लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है।

हजारीबाग: आगामी होली व ईद पर्व के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनी रहे इसके लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक नगर भवन सभागार में संपन्न हुई। उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में जिला भर के शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा पर्व त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था बनी रहे,सांप्रदायिक सौहार्द बनी रहे इसके लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा शांति समिति के सदस्यों की सक्रियता एवं प्रशासनिक मुस्तैदी से पर्व त्योहारों में किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या ना हो इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां की जाएगी। शांति समिति के सदस्यों की सुझावों पर अमल करते हुए नागरिक सुविधाएं बहाल सुनिश्चित कराई जाएगी।

असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर अफ़वाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है,अशांति पैदा करने वालों पर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर विधि व्यवस्था खराब करने वालों पर प्रशासन सख्ती से निपटेगी। उन्होंने प्रखंड स्तर पर होली व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया।

नगर भवन में आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करने, पुलिस कारवाई करने, अस्पताल में सुविधा दुरुस्त रखने, एंबुलेंस की व्यवस्था, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने प्रतिबंधित वस्तुओं अथवा चीजों पर कड़ी नजर रखने का की मांग सदस्यों द्वारा की गई इसके अलावा बिजली कटौती में सुधार, अवैध रूप से शराब,नशा के कारोबार करने वालों पर कारवाई की मांग शांति समिति के रूप में मौजूद सदस्यों के द्वारा की गई।

बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए विभिन्न समूदाय के सदस्यों ने अपने विचार रखे तथा प्रशासन को भरोसा दिलाया कि हजारीबाग में पर्व त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होंगे। शांति समिति की बैठक में उपायुक्त के अलावे अपर समाहर्ता श्री संतोष कुमार,बरही एवं सदर एसडीओ,सिविल सर्जन,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में गैस का हाहाकार, 2000 रुपये में बिक रहा सिलेंडर; एजेंसियों पर ब्लैक मार्केटिंग का आरोप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल