Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट में होली मिलन समारोह, कलाकारों ने मचाया धमाल

राधा कृष्ण की जोड़ी झांकी आकर्षण का केंद्र रहा

Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट में होली मिलन समारोह, कलाकारों ने मचाया धमाल
आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट में होली मिलन समारोह

कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पाठक ने किया ट्रस्ट से जुड़े कलाकार एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए जिसमें महिलाओं एवं बच्चों की भी भागीदारी थी। आपको बता दें कि होली मिलन समारोह में 3 सौ से भी अधिक लोगों ने शिरकत की। होली के गीतों पर थिरकने के साथ हीं उपस्थित लोगों ने होली के पकवानों का भी रसास्वादन किया।

हजारीबाग: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट के तत्वावधान में सावंत इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का व्यवस्था ट्रस्ट के अध्यक्ष राम किशोर सावंत, खपरियावां पंचायत के पूर्व मुखिया मंजू मिश्रा के द्वारा किया गया। इस आयोजन में हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल कलाकारों ने रंग जमाऐ। रंग बरसे भीगे चुनरिया वाली गीत पर लोग झूम उठे रामगढ़ से आए हुए सहदेव झांकी ग्रुप के द्वारा राधा कृष्ण की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक होली के गीत पर नृत्य कर उपस्थित लोगों को मन मोह लिया कार्यक्रम में हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे पहुंचे एवं अपने संबोधन में प्रहलाद एवं होलिका दहन की पुरानी कथा विस्तार से बताई लोगों ने होलिका दहन पर कही गई बातों को सुनकर खूब तालियां बजाई 

भारतीय जनता पार्टी नेत्री शेफाली गुप्ता कार्यक्रम में उपस्थित हुई एवं लोगों को होली की बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रेणुका साहू, रानी शुक्ला, दिलीप साहू एवं तेली समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष अजय साव, महामंत्री नारायण साव, रामचंद्र साहू, चंद्रिका साहू, महेंद्र ठाकुर, बलराम राम, दिलीप पासवान के साथ-साथ ट्रस्ट से जुड़े ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा एवं पंकज सिन्हा, बबलू सिंह, बद्री राम, अशोक कुमार, अनिता कुमारी, हंसराज लोहार, जितेंद्र सिन्हा, शशिकांत उर्फ चुन्नू, तेजस्वी सावंत, उज्जवल पाठक ने अपनी सहभागिता निभाई और खूब झूमे मस्ती के मूड में होली के गीतों पर खूब मस्ती की 

कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पाठक ने किया ट्रस्ट से जुड़े कलाकार एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए जिसमें महिलाओं एवं बच्चों की भी भागीदारी थी। आपको बता दें कि होली मिलन समारोह में 3 सौ से भी अधिक लोगों ने शिरकत की। होली के गीतों पर थिरकने के साथ हीं उपस्थित लोगों ने होली के पकवानों का भी रसास्वादन किया। जिसमें बर्रा, धुस्का, मालपुआ और अन्य पारंपरिक व्यंजन भी उपलब्ध थें। इस आयोजन में राधा कृष्ण बनी जोड़ी ने भी भव्य शमा बांधा। होली मिलन में प्राकृतिक और गुलाल के रंगों के साथ होली खेली गई। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राम किशोर सावंत ने बताया कि हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा यह आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है जिसमें ट्रस्ट के सभी कलाकार अपनी कलाकारी से लोगों का मनोरंजन करते है और होली की भाईचारगी का संदेश देते हैं। इस कार्यक्रम में खासियत रही की स्कूल के बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़े सभी ने आनंद लिया

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा