Giridih News: सुभाष पंडा बनाए गए, जमुआ प्रखंड विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री

सभी जातियों के बीच समन्वय स्थापित कर हिंदुत्व की भावना से जोड़ना होगा लक्ष्य: सुभाष पंडा

Giridih News: सुभाष पंडा बनाए गए, जमुआ प्रखंड विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री
समाजसेवी सुभाष पंडा (फ़ाइल फ़ोटो)

उन्होंने कहा धर्मांतरण का केस होगा अथवा धर्म के खिलाफ षड्यंत्र बनाने का केस होगा। देवी देवताओं का अपमान करने वाले अथवा हिंदुत्व के खिलाफ गलत बयानी करने वाले पर सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जमुआ, गिरिडीह: जाने माने पत्रकार एवं समाजसेवी सुभाष पंडा विश्व हिंदू परिषद जमुआ के महामंत्री बनाए गए हैं। विहिप द्वारा इस आशय की घोषणा लिखित रूप में की गई है। उनके महामंत्री बनाए जाने पर आम आवाम बहुत खुश है। इस बाबत सुभाष पंडा ने कहा कि विहिप ने जो दायित्व सौंपा है उसपर खरे उतरना है।

कहा कि सभी जातियों के बीच समन्वय स्थापित कर हिंदुत्व की भावना से जोड़ना उनका लक्ष्य होगा। कहा कि भोले भाले हिंदुओं को गलत रिल और गलत तथ्य दिखलाकर हिन्दू धर्म के प्रति गलत धारणा पैदा करने वाले अब बक्शे भी नहीं जाएंगे। धर्मांतरण का केस होगा अथवा धर्म के खिलाफ षड्यंत्र बनाने का केस होगा।

कहा किसी भी देवी देवताओं का अपमान करने वाले अथवा हिंदुत्व के खिलाफ गलत बयानी करने वाले पर सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फायर ब्रांड नेता सुभाष पंडा के विहिप का महामंत्री बनाए जाने पर राहुल राम, रोशन कुमार, सुबोध गुप्ता,विक्रम कुमार, आशुतोष प्रसाद, अखिलेश बरनवाल, रोहित राम, विवेक कुमार, मोती कुमार, रामदेव सोनी, पियूष कुमार, सूरज चंद्रवंशी, लखन मंडल, सीताराम मंडल, सूरज साहा, धीरज द्विवेदी, निगम कुमार, निक्कू कुमार ने स्वागत किया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान