Hazaribag News: गोल्ड मेडल विजेता जिज्ञासु रंजन को बड़कागांव पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

Hazaribag News: गोल्ड मेडल विजेता जिज्ञासु रंजन को बड़कागांव पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत
जिज्ञासु रंजन का स्वागत करते लोग

स्वागत पूर्व जिज्ञासु रंजन ने काली मंदिर में पूजा अर्चना किया।

बड़कागांव / हजारीबाग: बड़कागाँव प्रखण्ड के जिज्ञासू रंजन ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय मिनी सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले बड़कागांव निवासी शिक्षक देवेंद्र कुमार के पुत्र जिज्ञासु रंजन का बड़का गांव आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी कर  स्वागत किया। इसका नेतृत्व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार एवं रामनवमी महा समिति के अध्यक्ष विवेक सोनी आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह ने किया।  

प्रतियोगिता 26 मार्च से 29 मार्च तक हुआ था। जिसमें 28 राज्यों के आर्चरी के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। झारखंड की ओर से चार खिलाड़ियों में से जिज्ञासु रंजन ने नेतृत्व कर रहा था। जिज्ञासु रंजन को बड़कागांव में पहुंचने पर दादा जयनाथ महतो, दादी लाखों देवी, पिता देवेंद्र कुमार, माता पिंकी देवी, चाचा दिवाकर नारायण कुशवाहा, बहन अनुष्का रंजन ने तिलक लगाकर स्वागत किया एवं मुंह मीठा कराया। स्वागत पूर्व जिज्ञासु रंजन ने काली मंदिर में पूजा अर्चना किया।

ग्रामीणों ने खिलाड़ी जिज्ञासु रंजन के साथ-साथ कोच अमित कुमार एवं दुर्गेश कुमार को भी माला पहनकर बधाई दिया।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, भास्कर नारायण, बैजनाथ महतो, लखन महतो, शिक्षक रामवृक्ष राम, सरोज मेहता, सत्येंद्र गुप्ता, शिक्षक राजू कुमार, दीपक महतो, पूर्व मुखिया विशुन रजक, वीरेंद्र महतो, दादा जय नाथ महतो, दादी लाखों देवी, पिता देवेंद्र कुमार,माता पिंकी देवी,चाचा शैलेश कुमार, दिवाकर नारायण ने स्वागत किया।

इसके अलावा विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, हजारीबाग जिला के तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार,सचिव मनोज कुमार, आईलेक्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दीपक कुमार, प्रमुख फुलवा देवी, जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी ने बधाई दी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप
जहरीली गैस बनी मौत का कारण, कलाहांडी में सेप्टिक टैंक में उतरे 6 मजदूरों की गई जान
Sahebganj News: विधायक का जनता दरबार, PM आवास की किस्त से लेकर पेयजल संकट तक पर हुआ ऑन-द-स्पॉट फैसला
गिरिडीह दिशा बैठक में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा निर्देश, बिजली-पानी संकट पर नहीं चलेगी लापरवाही
Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
स्वास्थ्य विभाग में घोटाले और एंबुलेंस खरीद में भारी अनियमितता, CBI जांच की मांग: बाबूलाल मरांडी
बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
भारत की पहली सभ्यता आदिवासी थी, “वनवासी” राजनीति से सरना अस्मिता पर खतरा
गिरिडीह कॉलेज में संथाली पीजी की मांग तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया आश्वासन
Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप
शिक्षा सुधार पर बड़ा कदम, 5 हजार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश: हेमन्त सोरेन