Ranchi News: रांची में इमका मीट, जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल बने झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष

Ranchi News: रांची में इमका मीट, जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल बने झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष
आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव कनेक्शन्स, 2025

किशोर कौशल ने कहा कि इमका एक परिवार की तरह है। आपस में मिलते रहने से हम सुख-दुख शेयर कर पाते हैं। एक-दूसरे की मदद कर पाते हैं। मीट में आए एलुमनी के बच्चों ने इस मौके पर प्रस्तुति भी दी

रांची: आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव कनेक्शन्स, 2025 के झारखंड चैप्टर की मीट रांची में संपन्न हुई। इस दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत संस्थान के पूर्व छात्र मिले और सभी ने संस्थान से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल को सर्वसम्मति से झारखंड चैप्टर का नया अध्यक्ष चुना गया है।

किशोर कौशल ने कहा कि इमका एक परिवार की तरह है। आपस में मिलते रहने से हम सुख-दुख शेयर कर पाते हैं। एक-दूसरे की मदद कर पाते हैं। मीट में आए एलुमनी के बच्चों ने इस मौके पर प्रस्तुति भी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चैप्टर की निवर्तमान महासचिव सचिव मनीषा सिंह ने की। कार्यक्रम में दिल्ली से एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रसाद सान्याल, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष गुप्ता के अलावा रीतेश वर्मा और बद्री नाथ ने भाग लिया। सीयूजे, रांची में सहायक प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार ने मंच संचालन किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पूजा अमृता उरांव ने किया।

सीयूजे, रांची के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष देवव्रत सिंह, रांची विश्वविद्यालय के शिक्षक संतोष उरांव, पीआईबी के अधिकारी ओंकार पांडेय ने अपने संबोधन में इमका के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अमित गुप्ता, आनंद दत्त, शुभम, देवेंद्र कुमार, कुणाल किशोर, पंकज चंद्र गोस्वामी, समीर उरांव, मुकुल तायल, अंकुर कुमार, विवेकानन्द सिंह, प्रणव प्रत्युष आदि पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल एदलहातू मोराबादी में समर कैंप का आयोजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर
डीसी के निर्देश पर शहर से गांव तक खुले प्याऊ केंद्र, चौक-चौराहों पर मिल रहा ठंडा पानी
ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला
खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला
साहिबगंज में सभी बूथों पर चिपकी ‘अन-मैप्ड’ मतदाता सूची, तुरंत करें नाम जांच
बरहरवा स्टेशन के पार्किंग एरिया में महीनों से 'मौत का गड्ढा', यात्री-जानवर गिरने का खतरा; रेलवे बेखबर
गंगा दशहरा पर साहिबगंज में दिखेगा बनारस जैसा नजारा, काशी के 71 पुरोहित करेंगे मां गंगा की महाआरती
आखिर क्यों बदले गए तीन जिलों के उपायुक्त?
पीवीयूएनएल में अम्ल रिसाव पर मॉक ड्रिल आयोजित, CISF और NDRF ने दिखाई तत्परता
मधुपुर कॉलेज में छात्राओं का फूटा गुस्सा, गर्ल्स कॉमन रूम खोलने की उठी जोरदार मांग
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई