Hazaribagh News: प्लस टू शिक्षक संघ ने पीजीटी व प्रयोगशाला सहायकों के लंबित वेतन को लेकर शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
हजारीबाग: प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर ने विभिन्न मुद्दों को लेकर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से नवनियुक्त पीजीटी एवं प्रयोगशाला सहायकों के नौ महीने से लंबित वेतन का गंभीर मुद्दा रखा जिसपर विभाग द्वारा अप्रैल माह तक शत-प्रतिशत बकाया वेतन भुगतान कर देने का आश्वासन दिया गया है। इसके अतिरिक्त नव नियुक्तों के सेवा पुस्तिका संधारण, एलपीसी के आधार पर वेतन भुगतान, स्थानांतरण एवं वरीय वेतनमान से संबंधित समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
सभी मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करते हुए निदेशक ने यथोचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। योगेंद्र ठाकुर ने पिछले नौ महीने से नवनियुक्त पीजीटी व प्रयोगशाला सहायकों को यहां तक कि होली आदि त्योहार में भी वेतन नहीं मिलने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिला कार्यालयों द्वारा वेतन भुगतान से संबंधित कार्यों में बरती जा रहे शिथिलता भी इसका एक बड़ा कारण है। संघ इस विषय पर काफी गंभीर है, इसलिए आगे अब इसमें किसी भी तरह कोताही को स्वीकार नहीं करेगा।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
