Koderma News: जोलहकरमा मस्जिद में मुकम्मल हुआ कुरान, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गई दुआ
बड़ी संख्या में लोग मस्जिद में जमा हुए
रविवार की रात जब तरावीह के जरिए कुरान मुकम्मल हुआ, तो पूरी मस्जिद में इख्लास और सुकून का माहौल बन गया।
कोडरमा/चंदवारा: रमज़ान के पाक महीने में चंदवारा प्रखंड अंतर्गत जोलहकरमा की मस्जिद-ए-अक्सा में तरावीह की नमाज के दौरान कुरान-ए-करीम मुकम्मल किया गया। 23वीं रमज़ान की रात बड़ी संख्या में लोग मस्जिद में जमा हुए और पूरे अदब व श्रद्धा के साथ कुरान सुनने की पाक परंपरा पूरी हुई। इस मौके पर इबादत का नूरानी माहौल देखने को मिला। 23वें रमजान से सुराह तरावीह पढ़ी जाएगी, जो चांद रात तक जारी रहेगी।
रमज़ान और तरावीह की अहमियत
इस्लाम धर्म में रमज़ान को सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें मुसलमान रोजा रखते हैं और रात में ईशा की नमाज के बाद विशेष नमाज तरावीह अदा करते हैं। इस दौरान कुरान-ए-पाक को मुकम्मल करने की परंपरा निभाई जाती है, जो इबादत का एक अहम हिस्सा है। रविवार की रात जब तरावीह के जरिए कुरआन मुकम्मल हुआ, तो पूरी मस्जिद में इख्लास और सुकून का माहौल बन गया।
इमाम हाफ़िज़ जमाल साहब ने बताई तरावीह की अहमियत

वहीं इस मौके पर हाफ़िज़ शमीम साहब ने भी तरावीह की फज़ीलत और इसकी अहमियत को बयान किया। उन्होंने बताया कि तरावीह सिर्फ एक इबादत नहीं, बल्कि अल्लाह की रहमतों और बरकतों को हासिल करने का जरिया है।
अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआ

मौके पर मौजूद लोग
इस मौके पर मो. हनीफ, मो. गुलजार, मो. अजीम, मो. मुमताज, मो. इस्लाम, मो. सद्दाम, मो. इलयास, मो. शहजाद, जमतली मियां, मो. रफीक, मो. इसराइल, मो. समसुद्दीन, रहमत मियां, इब्राहिम मियां, मो. मुस्लिम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

