Hazaribag News: तीरंदाजी में जिज्ञासु रंजन ने झारखंड को दिलाया गोल्ड मेडल

बडकागांव के लोगों ने प्रसन्नता की जाहिर

Hazaribag News: तीरंदाजी में  जिज्ञासु रंजन ने झारखंड को दिलाया गोल्ड मेडल
गोल्ड मेडल दिखलाते जिज्ञासु रंजन

प्रतियोगिता 26 मार्च से 29 मार्च तक खेला गया जिसमें भारत के 28 राज्यों के आर्चरी के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

बड़कागांव /हजारीबाग: बड़कागांव प्रखण्डनिवासी शिक्षक देवेंद्र कुमार का पुत्र जिज्ञासु रंजन ने राष्ट्रीय मिनी सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड को गोल्ड मेडल दिलाया।यह प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित गुंटुर में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता 26 मार्च से 29 मार्च तक खेला गया जिसमें भारत के 28 राज्यों के आर्चरी के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। झारखंड की ओर से चार खिलाड़ी भाग लिए थे जिसमें जिज्ञासु रंजन का तीरंदाजी में अधिक पॉइंट आने पर इन्हें गोल्ड मेडल मिला। जिज्ञासु रंजन को गोल्ड मेडल मिलने से हजारीबाग जिला ही नहीं पूरे झारखंड राज्य का गौरव बढ़ा है। जिससे बडकागांव के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

जिज्ञासा रंजन ने बताया कि झारखंड को कुल 8 मेडल मिला जिसमें से तीन गोल्ड मेडल, तीन सिल्वर मेडल एवं दो ब्रांच मेडल मिला। जिज्ञासु रंजन के साथ कोच अमित कुमार खेल मैदान में मौजूद थे।जिज्ञासु रंजन के पिता देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिज्ञासु का रुचि तीरंदाजी के क्षेत्र में बचपन से ही है। और मैं उसकी रुचि के आधार पर सहयोग करता रहा हूँ। वह बहुत कम उम्र में अपने संघर्ष के की सीढ़ी से सफलता अर्जित किया। जिज्ञासु रंजन फिलवक्त बड़कागांव के आईलेक्स पब्लिक स्कूल में नवी वर्ग का छात्र है। बड़कागांव तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में 2 वर्ष से प्रशिक्षण ले रहा है।

नेशनल गेम में  गोल्ड मेडल मिलने पर विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, हजारीबाग जिला के तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार,सचिव मनोज कुमार, आईलेक्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दीपक कुमार पासवान, प्रमुख फुलवा देवी, जिप सदस्य यासमीन निशा ,जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, दीपक कुमार, पश्चिमी पंचायत के पंसस उर्मिला देवी, सरोज कुमार ने बधाई दी है।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी