Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की बैठक संपन्न, नई समिति गठित
स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और समाज के विकास पर जोर दिया। महासंघ के पदाधिकारियों ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह क्षत्रिय समाज की एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
कोडरमा: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के अंतर्गत जयनगर प्रखंड के घंघरी जॉन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता शिक्षक राम प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन महेश प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। बैठक में महासंघ के पर्यवेक्षक विजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया, जिसमें मनोज सिंह को अध्यक्ष, प्रभात कुमार सिंह को सचिव और अजीत कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके अलावा, मुरली सिंह और संदीप सिंह उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह उपसचिव, तथा सुभाष सिंह, अमर परमार, सुनील सिंह, मनोहर सिंह, सुनील सिंह (पप्पू सिंह), अभय सिंह, भीम सिंह और गगनदीप परमार को सक्रिय सदस्य के रूप में नामित किया गया।
वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थापना का निर्णय

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और समाज के विकास पर जोर दिया। महासंघ के पदाधिकारियों ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह क्षत्रिय समाज की एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
