Koderma News: राम लखन सिंह अध्यक्ष और शिवलाल सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए
उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ का चुनाव संपन्न
3 बजे के बाद चुनाव पर्यवेक्षकों ने मतगणना की जिसमें राम लखन सिंह को 96 वोट और राज नारायण सिंह को 39 वोट मिले वहीं दो वोट रद्द हुए। महामंत्री पद के लिए एकमात्र नामांकन करने वाले शिवलाल सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
कोडरमा: उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ का अध्यक्ष और महासचिव का चुनाव सोमवार को सहाना गार्डन ,कोडरमा में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक रामनाथ सिंह और सह पर्यवेक्षक विजय सिंह तथा रंजीत सिंह की देखरेख में पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सुबह 11बजे अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राम लखन सिंह और राज नारायण सिंह ने नामांकन किया ,वहीं महामंत्री पद के लिए शिवलाल सिंह अकेले उम्मीदवार रहे।
मतदान प्रक्रिया अपराहन 1बजे से प्रारंभ हुई । जिसमें सभी 17 जोन के कुल 164 मतदाताओं ने शांतिपूर्वक मतदान किया। अपराह्न 3 बजे तक मतदान का समय निर्धारित था, जिसमें कुल 137 लोगों ने मतदान किया। 28 लोग अनुपस्थित रहे । 3 बजे के बाद चुनाव पर्यवेक्षकों ने मतगणना की जिसमें राम लखन सिंह को 96 वोट और राज नारायण सिंह को 39 वोट मिले वहीं दो वोट रद्द हुए। महामंत्री पद के लिए एकमात्र नामांकन करने वाले शिवलाल सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, समाज के वरीय सदस्य रामचंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, आलोक सिंह आदि ने निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर और बुके देकर स्वागत किया एवं भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
