मॉडर्न विद्यालय में एजुकेशनल मेले का भव्य आयोजन, 1500 छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन

विधायक डॉ. नीरा यादव ने छात्रों को सही स्ट्रीम चुनने की दी सलाह

मॉडर्न विद्यालय में एजुकेशनल मेले का भव्य आयोजन, 1500 छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन
एजुकेशनल मेले में मुख्य अतिथि डॉ. नीरा यादव एवं अन्य

कोडरमा स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भव्य एजुकेशनल मेला आयोजित हुआ। मेले में देशभर के 25 से अधिक विश्वविद्यालयों ने भाग लिया और लगभग 1500 छात्रों को 12वीं के बाद की पढ़ाई व करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया।

कोडरमा। जिले के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से भव्य एजुकेशनल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव उपस्थित रहीं और उन्होंने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जी.आर.जी.आई. हरियाणा के चेयरमैन एस.के. जिंदल, कोडरमा जिला खेल अधिकारी तुषार रॉय सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। सर्वप्रथम कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा एवं प्राचार्य गुरुचरण वर्मा को विद्यालय के बैंड ग्रुप एवं स्काउट द्वारा विद्यालय गेट से विद्यालय मैदान तक सम्मानपूर्वक लाया गया।

एजुकेशनल मेले में देशभर के लगभग 25 महाविद्यालयों एवं संस्थानों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई और छात्रों को उच्च शिक्षा से संबंधित मार्गदर्शन व परामर्श प्रदान किया। इस मेले में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 1500 छात्र शामिल हुए।

मेले में शामिल प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में ग्लोबल रिसर्च ऑफ इंस्टिट्यूशन, यमुनानगर (हरियाणा); एमिटी यूनिवर्सिटी, झारखंड; इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, कोलकाता; जैन यूनिवर्सिटी, बैंगलोर; आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा; मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, राजकोट (गुजरात); डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून; चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, पंजाब; रूरकी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूरकी; आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, झारखंड; आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, झारखंड; सेज यूनिवर्सिटी, इंदौर-भोपाल; रीवा यूनिवर्सिटी, बैंगलोर; पिंपरी चिंचवड यूनिवर्सिटी, पुणे; कलिंगा यूनिवर्सिटी, रायपुर; ईस्ट प्वाइंट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, बैंगलोर सहित कई अन्य संस्थान शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल

छात्रों के लिए यह मेला अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। छात्रों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्टॉल पर जाकर 12वीं के बाद की पढ़ाई, अपने कौशल के अनुरूप विषय चयन, भविष्य की संभावनाओं एवं रोजगार के अवसरों को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने अपने मन में उठे प्रश्न पूछकर अपनी दुविधाओं का समाधान किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: 6 माह से मानदेय न मिलने से नाराज स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नीरा यादव ने कहा कि इस प्रकार के एजुकेशनल मेले का आयोजन नियमित रूप से होना चाहिए, ताकि छात्र अपने करियर को लेकर सही निर्णय ले सकें। अपनी क्षमताओं एवं कौशल के अनुरूप सही स्ट्रीम का चयन कर ही छात्र आगे बढ़ सकते हैं। ऐसे आयोजनों से छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन के अवसर प्राप्त होते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि छात्र उच्च शिक्षा से जुड़े अपने प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर पाकर काफी प्रसन्न थे और अब वे सही दिशा में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। वहीं विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने इस एजुकेशनल फेयर को छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि भविष्य में मॉडर्न पब्लिक स्कूल द्वारा छात्रों के हित में और भी नए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार