Hazaribag News: सांसद मनीष जायसवाल ने किया पोस्टर लांच, कहा फोटोग्राफरों का हो रहा महाकुंभ

 Hazaribag News: सांसद मनीष जायसवाल ने किया पोस्टर लांच, कहा फोटोग्राफरों का हो रहा महाकुंभ
फ़ाइल फोटो

इस एक्सपो में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी क्षेत्र से संबंधित तमाम कंपनी अपने उत्पाद और तकनीक की जानकारी प्रदान करेगी तथा कैमरा मॉडल, लाइटिंग, इक्यूपमेंट, एडिटिंग सॉफ्टवेयर और अनावश्यक उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

हजारीबाग: फोटोग्राफी एसोसिएशन के द्वारा सोमवार को हजारीबाग के झंडा चौक स्थित सांसद सेवा कार्यालय सभागार में झारखंड फोटोग्राफिक संगठन सेंट्रल द्वारा आयोजित होने वाले पांचवें फ़ोटो- वीडियो झारखंड इमेजिंग एक्सपो- 2025 का पोस्टर लांच किया गया। बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने पोस्टर लांच किया और पांचवे झारखंड इमेजिंग एक्सपो की सफलता के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि यह फोटोग्राफर के लिए एक महाकुंभ जैसा है जिसमें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के करीब एक हजार से अधिक फोटोग्राफरों का विशाल समूह शामिल होने जा रहा है। हजारीबाग फोटोग्राफी एसोसिएशन के बिरजू कुमार एवं सचिव राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया की 8 ,9 एवं 10 अप्रैल को हरिवंश  भगत स्टेडियम में खेल जाओ राशि आयोजित होने जा रही है। इसमें झारखंड के करीब सभी हिंदी फोटोग्राफर के साथ देशभर के नामचीन फोटोग्राफर हिस्सा लेंगे।

इस एक्सपो में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी क्षेत्र से संबंधित तमाम कंपनी अपने उत्पाद और तकनीक की जानकारी प्रदान करेगी तथा कैमरा मॉडल, लाइटिंग, इक्यूपमेंट, एडिटिंग सॉफ्टवेयर और अनावश्यक उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। मौके पर विशेषरूप से भाजपा नेता विशाल वाल्मीकि, मनमीत अकेला, ज्योत्सना देवी, पूनम मिश्रा, बीरू वर्मा, हजारीबाग फोटोग्राफी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, सह-सचिव वीरेंद्र शर्मा, संजीव केसरी, सदस्य गोविंद राणा, उदय ठाकुर, पंकज पाठक, मुकेश कुमार, अनमोल शर्मा, रामजी गुप्ता, अजीत कुमार, निलेश पांडेय, राजेश सिंह, महेंद्र राणा, भीम ठाकुर, दीपक यादव, गुड्डू कुमार, महेंद्र महतो आदि उपस्थित थे ।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी