Hazaribag News: रामनवमी पर अनुशासनात्मक पूर्वक डीजे बजाने की मांग, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से की अपील

धार्मिक उत्सवों में जनभावनाओं का सम्मान किया जाए – मुन्ना सिंह

Hazaribag News: रामनवमी पर अनुशासनात्मक पूर्वक डीजे बजाने की मांग, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से की अपील
कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह

उन्होंने जनता से इस मांग का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस मुद्दे को उठाएं और प्रशासन तक अपनी आवाज़ पहुँचाएं। इस बयान के बाद यह मुद्दा सामाजिक और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

हजारीबाग: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन से शनिवार देर शाम एक वीडियो संदेश जारी कर अपील की है कि इस धार्मिक पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने के लिए प्रशासन एक सकारात्मक निर्णय ले। मुन्ना सिंह जी ने कहा कि रामनवमी हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इसे भव्य रूप से मनाने के लिए अनुशासनात्मक पूर्वक डीजे बजाने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि भक्तजन पूरे उत्साह के साथ पर्व मना सकें।

उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि जनभावनाओं को समझते हुए धार्मिक स्वतंत्रता को सम्मान दिया जाए और डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया जाए। उन्होंने जनता से इस मांग का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस मुद्दे को उठाएं और प्रशासन तक अपनी आवाज़ पहुँचाएं। इस बयान के बाद यह मुद्दा सामाजिक और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस पर जल्द निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट