Hazaribagh News: रामनवमी के मद्देनजर जुलूस मार्गों के सत्यापन एवं विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

रामनवमी में डीजे/भड़काऊ गाने पर मनाही जारी

Hazaribagh News: रामनवमी के मद्देनजर जुलूस मार्गों के सत्यापन एवं विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक
समीक्षात्मक बैठक में शामिल पदाधिकारी

उपायुक्त ने जुलूस के दौरान वीडियोग्राफी, सीसीटीवी की निगरानी, क्या करें क्या न करें का बैनर लगाने आदि की बात कही। उन्होंने कहा जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा, साथ ही जुलूस के दौरान बजने वाले गानों का पूर्ण प्रमाणीकरण प्रशासन द्वारा कराया जाना आवश्यक है।

हजारीबाग: रामनवमी 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ हो गई है और इस क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में रामनवमी के जुलूस भ्रमण रूट के सत्यापन तथा विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक की।  बैठक में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त  इश्तियाक अहमद, नगर आयुक्त,अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, सदर एसडीओ वैद्यनाथ कामती व जिला स्तरीय पदाधिकारी व थाना प्रभारी मौजुद रहे।

बैठक में उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की रामनवमी त्योहार को सफल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना एक महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। उपायुक्त ने रामनवमी त्योहार को लेकर सभी लाइन डिपार्टमेंट यथा पेयजल विभाग,बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, फायर सेफ्टी,नगर निगम को चुस्त दुरुस्त रहने का निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल विभाग को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति को दुरुस्त करने सहित रूट लाइन में पड़ने वाले खराब चापानलो का आकलन करते हुए मरम्मती कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया। वहीं बिजली विभाग को पावर कट, शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली आपूर्ति, यत्र तत्र झूलते तारो को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। त्योहारों के दौरान किसी भी दुर्घटना की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग को सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों को क्रियाशील अवस्था में रखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया तथा जुलूस के दौरान मेडिकल कैंप को सक्रिय रखने को भी कहा।

नगर निगम क्षेत्रो में की साफ सफाई, जुलूस मार्गो में पड़ने वाले शौचालय को क्रियाशील रखने सहित पेयजल वालो स्थानों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस मार्गों में लोहे की बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने रिस्पांस टाइम, कम्युनिकेशन प्लान,मेडिकल प्लान आदि को दुरुस्त करते हुए अपनी तैयारीयों को मुकम्मल रखने का निर्देश दिया। जुलूस मार्गों का सत्यापन करने सहित एक्साइज डिपार्टमेंट को अवैध शराब पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने जुलूस के दौरान वीडियोग्राफी, सीसीटीवी की निगरानी, क्या करें क्या न करें का बैनर लगाने आदि की बात कही। उन्होंने कहा जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा, साथ ही जुलूस के दौरान बजने वाले गानों का पूर्ण प्रमाणीकरण प्रशासन द्वारा कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने रूट मार्ग में किसी भी तरह के परिवर्तन की अनुमति नहीं देने की बात कही एवं ट्रैफिक प्लान,फायर ब्रिगेड लोकेशन, मेडिकल कैंप आदि के अधिष्ठापन पर कोई कोर कसर नहीं रखने का निर्देश दिया। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

उन्होंने जिले के सभी बीडीओ,सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में प्रखण्ड,/पंचायत,ग्राम स्तर पर शांति समिति की बैठकें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में गर्मी के मद्देनजर पेयजल, प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था,जुलूस के दौरान अग्निशमन दस्ता सक्रिय रूप में कार्यरत रखने, जुलूस मार्गों व शहरी क्षेत्र में बिजली के लटके हुए तारों की ससमय मरम्मति कराने का निर्देश दिया। 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग को स्वच्छ बनाने निकला नगर निगम, इंटर साइंस कॉलेज क्षेत्र में चला विशेष अभियान

पुलीस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने उपस्थित सभी थाना प्रभारी से अपने अपने क्षेत्र के संदिग्धों पर 107 की कारवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में की गई कारवाई को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियों चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। रुट लाइन पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने ब्लॉक लेवल पर शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया। जुलूस मार्गों के सभी घरों के छतों में पड़े भवन निर्माण सामग्री यथा ईट,पत्थर आदि को हटाने तथा ड्रोन से निगरानी रखने का भी निर्देश दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी
Hazaribagh News: विभावि की ऐतिहासिक पहल: 'सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज' के रूप में विकसित होगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा
गर्मी में 'जलदूत' बनी गिरिडीह पुलिस: थानों के बाहर लगे प्याऊ, एसपी ने खुद पिलाया राहगीरों को ठंडा पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"