Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

राष्ट्रीय शतरंज मानचित्र पर मजबूत पहचान बना रहा हजारीबाग: करण जायसवाल

Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
(फ़ोटो)

हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय में चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता 2026 का शानदार आगाज हुआ। 6.11 लाख रुपये की कुल पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में देश भर के 272 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें आईएम सुभयान कुंडू चार राउंड के बाद शीर्ष पर चल रहे हैं।

हजारीबाग: डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन की अधिकृत अनुमति से आयोजित चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय मल्टीपरपज हॉल में हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबले पूरी तरह रोमांच, रणनीति और उत्साह से भर गए हैं प्रतियोगिता में प्रतिदिन दो-दो राउंड खेले जा रहे हैं और अब तक कुल चार राउंड संपन्न हो चुके हैं। 

तीसरे राउंड तक सुबीयान टुंडू अपने शानदार प्रदर्शन के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी अपनी रणनीति और अनुभव का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हर बोर्ड पर चल रहे मुकाबलों में खिलाड़ियों की निगाहें बिसात पर टिकी हैं और हर चाल के साथ जीत की उम्मीदें और मजबूत होती जा रही हैं। तीसरे राउंड की पेयरिंग में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। शीर्ष बोर्ड पर आईएम सुभयान कुंडू का मुकाबला विराट जालान से हुआ। 

वहीं सिकंदर अनीस का सामना अनुपतोष बिस्वास से, संबर्ता बनर्जी का मुकाबला अनिर्बान साहू से तथा पल्लब बाला की भिड़ंत राघव श्रीवास्तव से हुई। इसके अलावा अर्पण दास बनाम अभिषेक राज, एआईएम अर्चिष्मान पांडा बनाम किशन कुमार, आदित्य कुमार झा बनाम सिन्हा सुधीर कुमार, देबंजन सिन्हा बनाम आरव राज मेहता, अचिंत्य कश्यप बनाम तनिष्क कुमार तथा अबीर मित्रा बनाम दीपक लाल साहा के बीच भी मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। प्रथम चरण के इस प्रतियोगिता में कुल 272 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें हजारीबाग के 71 वर्षीय विजय कुमार सिंह सबसे अधिक उम्र के प्रतिभागी हैं, जबकि मात्र साढ़े छह वर्ष के आरव कुमार सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 

खिलाड़ी और उनके परिजन हजारीबाग की मनमोहक वादियों का आनंद ले रहे हैं। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, पेयजल, सुरक्षा एवं परिवहन की बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी प्रतिभागी को कोई असुविधा न हो। प्रतियोगिता का पहला चरण 16 मई से 20 मई तक ओपन कैटेगरी में आयोजित किया जा रहा है, जबकि दूसरा चरण 21 मई से 24 मई तक 1800 रेटिंग से कम खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगा। पहले चरण के समापन अवसर पर 20 मई को शाम 3:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण का उद्घाटन 21 मई को पुनः किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: जिला प्रशासन की बड़ी पहल, 24 दिव्यांगजनों के बीच बांटी गई बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

पूरे टूर्नामेंट में कुल 6 लाख 11 हजार रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, जिसमें पहले चरण के लिए 4 लाख 5 हजार रुपये तथा दूसरे चरण के लिए 2 लाख 6 हजार रुपये शामिल हैं। प्रतियोगिता में कुल 40 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये एवं ट्रॉफी, द्वितीय 60 हजार रुपये, तृतीय 40 हजार रुपये सहित विभिन्न स्थानों तक आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन में चीफ आर्बिटर विशाल मिंज के साथ विक्रम कुमार, अनीस अंसारी, दामोदर कुमार, कुणाल कुमार, सौरभ कुमार, विनोद कुमार एवं रिंकी देवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग बना राष्ट्रीय शतरंज का नया केंद्र, एचडीसीए फाइड प्रतियोगिता का शानदार समापन

आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम के डायरेक्टर करण जायसवाल,संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव मनमीत अकेला, सहसचिव बृजेश कुमार, सुमन जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजन शाह सहित पूरी टीम निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के डायरेक्टर करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में लगातार चौथी बार इस स्तर की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है और यह शहर को शतरंज के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक मजबूत पहचान दिला रहा है। संघ सचिव मनमीत अकेला ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा