Hazaribag News: शनि मंदिर में चोरी, दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी ले उड़े चोर
घटना से श्रद्धालुओं में है गहरा आक्रोश
मंदिर सदस्य राकेश कुमार ने बताया, "मंदिर में इस तरह की चोरी की घटना बहुत ही निंदनीय है। यह आस्था पर चोट है।
हजारीबाग: शहर के कालीबाड़ी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों में आक्रोश है। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि दान पेटी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी नकदी गायब थी।
मंदिर के पुजारी के अनुसार, रात में जब मंदिर बंद किया गया था, तब सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह दरवाजे खुले मिले और चोरी का पता चला। मंदिर समिति के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों ने मंदिर के पिछले दरवाजे से प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने इतनी सफाई से काम किया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे चोरों की पहचान हो सके। इस घटना से श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। मंदिर सदस्य राकेश कुमार ने बताया, "मंदिर में इस तरह की चोरी की घटना बहुत ही निंदनीय है। यह आस्था पर चोट है। प्रशासन को जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
