Hazaribagh News: स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विद्यार्थियो को दिया गया स्वास्थ्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

Hazaribagh News: स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विद्यार्थियो को दिया गया स्वास्थ्य सुरक्षा का प्रशिक्षण
स्वास्थ्य सुरक्षा का प्रशिक्षण देते स्वास्थकर्मि

हजारीबाग/कटकमसांडी: मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटकमसांडी के अंर्तगत कटकमसांडी के उर्सलाइन मिशन उच्च विद्यालय, करिवासन ,कटकमसांडी के सभागार में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम को क्षेत्र में सफल बनाने हेतु प्रभारी प्रधानाध्यापक सिस्टर ज्योति की अध्यक्षता में विद्यार्थियो को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में वेक्टर जनित रोगों के तहत मलेरिया फाईलेरिया, डेंगू , चिकनगुनिया, जेई , कालाजार आदि रोगो के बारे मे विस्तार से बताते हुए सभी को मलेरिया जांच, सलाइड व आरडीके के बारे मे बताया गया। साथ ही घर मे रखे फ्रीज, कूलर, टायर व विभिन्न जलपात्रों का निरीक्षण कर लारवा अंडे के बारे मे भी चर्चा किया गया। ताकि उस घर में कीटनाशक का छिड़काव किया जा सके।

साथ ही बचाव के उपाय को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सप्ताह मे एक दिन ड्राई डे मनाने को लेकर भी जागरूक किया गया। इसके साथ साथ टीबी कार्यक्रम के तहत 100 डेज एवं कुष्ठ रोगी सर्च कार्यक्रम को लेकर सभी को इसका लक्षण, जांच व बचाव के उपाय के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में मलेरिया टैक्निकल सुपरवाइजर सुरेन्द्र कुमार, पिरामल फाउंडेशन के अब्दुल मन्नान, एएनएम सरिता कुमारी, सहिया साथी दमयंती देवी, साहिया सुषमा देवी, रेणु देवी,शिक्षक अशोक तिग्गा, अंजनी कुमारी,बेनीदत एक्का,मधु लिंडा, सिस्टर सिकिलिया, जितेन्द्र यादव एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक गण/कर्मी की भूमिका अहम रही।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम