GIRIDIH NEWS: भाजपा ने किया अटल विरासत सम्मेलन सह होली मिलन का आयोजन

पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की दी शुभकानाएं

GIRIDIH NEWS: भाजपा ने किया अटल विरासत सम्मेलन सह होली मिलन का आयोजन
भाजपा ने किया अटल विरासत सम्मेलन सह होली मिलन का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद पीएन सिंह ने जनसंघकाल के नेता श्याम श्याम सुंदर सिंघानिया, संत कुमार लालू, गौरीशंकर भदानी के पुत्र अरुण भदानी, पुत्र विजय शर्मा, स्व बाबुल गुप्ता के पुत्र संदीप गुप्ता एवं पवन जालान को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं दी।

गिरिडीह: मंगलवार को भाजपा के द्वारा शहर के मोदी धर्मशाला में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अटल विरासत सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में धनबाद के पूर्व सांसद धनबाद पीएम सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में अटल समय के गिरिडीह भाजपा के पूर्व मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद पीएन सिंह ने जनसंघकाल के नेता श्याम श्याम सुंदर सिंघानिया, संत कुमार लालू, गौरीशंकर भदानी के पुत्र अरुण भदानी, पुत्र विजय शर्मा, स्व बाबुल गुप्ता के पुत्र संदीप गुप्ता एवं पवन जालान को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं दी।

सम्मेलन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अटल जी के साथ बिताए गए अपने अनुभवों और उनकी प्रेरणादायी कार्यशैली को साझा किया। साथ ही, उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कहा कि यह कार्यक्रम अटल जी के विचारधारा और उनके राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जनमानस तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व महापौर सुनील पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, संदीप डंगायच, मुकेश जालान, संजीत सिंह पप्पू, सुरेश साव, प्रोफेसर विनीता कुमारी, इंजीनियर विनय सिंह, संजू देवी, रीना शर्मा, महेंद्र वर्मा, प्रकाश दास, संगीता सेठ, हरमिंदर सिंह बग्गा, सुभाष सिन्हा, अनूप सिन्हा, गंगाधर दास, खिरोधर दास सहित पार्टी के मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, अभियान के जिला एवं मंडल टोली के सदस्य मौजूद थे।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement