Hazaribagh News: डेंटल काॅलेज एवं मिशन होस्पिटल द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 89 मरीज का हुआ जांच

स्वास्थ्य के क्षेत्र में मरीजों की परेशानीयों को कम करने के उद्देश्य से हर जगह निशुल्क शिविर लगाया जा रहा है - डाॅ प्रवीण श्रीनिवास

Hazaribagh News: डेंटल काॅलेज एवं मिशन होस्पिटल द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 89 मरीज का हुआ जांच
परामर्श देते चिकित्सक (फ़ाइल फ़ोटो)

शिविर में 89 मरीज का जांच किया गया। उपचार के साथ चिकित्सकों के द्वारा उत्तम स्वास्थ्य का परामर्श दिया गया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बी पी ब्लड प्रेशर, ब्लड सुगर, दांत एंव आरबीएस सहित सामान्य स्वास्थ्य संबंधित जांच मुफ्त हुआ। मुफ्त दवाई भी उपलब्ध कराया गया।

हजारीबाग: हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड होस्पिटल एवं संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को झरपो में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें जरूरमंद ग्रामीणों को चिकित्सकों द्वारा दांत एवं स्वास्थ्य का जांच कर उचित परामर्श दिया गया। शिविर में 89 मरीज का जांच किया गया। उपचार के साथ चिकित्सकों के द्वारा उत्तम स्वास्थ्य का परामर्श दिया गया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बी पी ब्लड प्रेशर, ब्लड सुगर, दांत एंव आरबीएस सहित सामान्य स्वास्थ्य संबंधित जांच मुफ्त हुआ। मुफ्त दवाई भी उपलब्ध कराया गया। मुफ्त मेडिकल कैंप से इलाज करवाकर मरीजों ने संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल एवं हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड होस्पिटल का धन्यवाद व साधुवाद ज्ञापित किया। शिविर के आयोजन में स्थानीय लोगों ने सरहानीय योगदान दिया।

मौके पर श्रीनिवास सर्वमंगलम सोसाइटी के अध्यक्ष एंव डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य हर जरूरतमंद को उत्तम स्वास्थ्य का लाभ पहुंचाना है। शिविर में बुनियादी उपचार बिलकुल मुफ्त है। वर्तमान दौर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में मरीजों की परेशानीयों को कम करने के उद्देश्य से हर जगह निशुल्क शिविर लगाया जा रहा है। इस विशेष पहल से कईं जरूरतमंदों को अनुभवी चिकित्सकों से उपचार कर उत्तम स्वास्थ्य का लाभ मिल रहा है। अस्पताल एवं काॅलेज परिवार की आगे भी कोशिश रहेगा की यह मुफ्त शिविर जगह- जगह पर जारी रहे और जरूरतमंद शिविर से लाभान्वित हो।

मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि वाकई मे स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिशन होस्पिटल एवं डेंटल काॅलेज काफी अच्छा पहल है। इससे गरीब परिवार एवं माध्यमिक परिवारों को काफी राहत मिल रहा है। उन्होंने मिशन होस्पिटल एवं डेंटल काॅलेज परिवार का सरहाना किया। मौके पर डेंटल काॅलेज एवं मिशन होस्पिटल के डॉ कृष्णा राज, डॉ तुमुल शेखर, डॉ चारु भारती, डॉ अंशु प्रिया, डॉ शिवांजलि गुप्ता, सिस्टर अज़रा, रोज़ी, लैब विभाग से राकेश कुमार, नेत्र विभाग से राहुल कुमार एवं पीआरओ राजकुमार दास सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना योगदान दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार