Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने बजट सत्र में निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वसूली पर उठाए सवाल
निजी विद्यालयों की मनमानी, फीस वसूली अभिभावकों पर भारी बोझ, सरकार करे ठोस कार्रवाई : प्रदीप प्रसाद
विधायक ने यह मुद्दा उठाया कि क्या राज्य सरकार सभी निजी स्कूलों में फीस निर्धारण के लिए कोई,नीति लागू करने पर विचार कर रही है।
हजारीबाग: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था और निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वसूली के मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाया।
निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वसूली विधायक ने सरकार से पूछा कि सीबीआई, आईसीएसई और जैक बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में फीस संरचना इतनी भिन्न क्यों है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों में स्थित स्कूलों की फीस में भारी अंतर देखने को मिलता है जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। विधायक ने यह मुद्दा उठाया कि क्या राज्य सरकार सभी निजी स्कूलों में फीस निर्धारण के लिए कोई,नीति लागू करने पर विचार कर रही है।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.



