Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस की बड़ी कारवाई, एक सौ बोरा डोडा के साथ ट्रक एवं चालक गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान ट्रक नं0-PB11BU 8159 जो वाहन चेकिंग स्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर रुक गया तथा गाड़ी चालक उतर कर भागने का प्रयास करने लगा पर पुलिस के द्वारा गठित टीम के सहयोग से चालक को पकड़ लिया गया।
हजारीबाग: नशा कारोबारियों के विरुद्ध हजारीबाग पुलिस समय समय पर कारवाई करते रहती है तथा एक बार फिर से पुलिस ने ट्रक से हरियाणा ले जा रहे एक सौ बोरा डोडा के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया की सचना मिली कि ट्रक नं0- PB11BU 8159 में अवैध तरिके से डोडा का परिवहन कर राँची से बरही की ओर जा रहा है तथा सूचना के आधार पर एक छापामारी दल का गठन कर उक्त सूचना के आलोक में NH 33 चानो के पास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग एवं अंचलाधिकारी सदर हजारीबाग के नेतृत्व में वाहन चेकिंग प्रारम्भ किया गया।
चेकिंग के दौरान ट्रक नं0-PB11BU 8159 जो वाहन चेकिंग स्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर रुक गया तथा गाड़ी चालक उतर कर भागने का प्रयास करने लगा पर पुलिस के द्वारा गठित टीम के सहयोग से चालक को पकड़ लिया गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम कर्मवीर सिहं उम्र 27 वर्ष पिता स्वार) जसवीर सिहं सा० चक अमृतसर थाना समाना जिला पटियाला (पंजाब) बताया। पुलिस के द्वारा कड़ाई से पुछने पर बताया कि ट्रक के डाला में लोहे बिलेट के अलावा डोडा का बोरी लदा हुआ है तथा गठित टीम के द्वारा तलाशी लिया गया ।

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
