Hazaribagh News: बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला से संबंधी जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक

Hazaribagh News: बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला से संबंधी जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक
उपायुक्त नैंसी सहाय व अन्य पदाधिकारी

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा सभी सदस्यों को अवगत कराया गया कि हजारीबाग जिले में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला की स्थापना की योजना प्रारम्भ की गयी है।

हजारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना के क्रियान्वयन के संदर्भ में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DLMC) की बैठक आयोजित की गई। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा सभी सदस्यों को अवगत कराया गया कि हजारीबाग जिले में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला की स्थापना की योजना प्रारम्भ की गयी है। प्रथम चरण में बीज गुणन प्रक्षेत्र, बड़कागाँव हेतु राजीव गाँधी मेमोरियल ट्रस्ट, हजारीबाग। द्वितीय चरण में बीज गुणन प्रक्षेत्र, बरही, बरसोत हेतु छोटानागपुर विकास मंच, हजारीबाग एवं तृतीय चरण में बीज गुणन प्रक्षेत्र, चरही, हजारीबाग हेतु समर्पण चेरिटेबल ट्रस्ट राँची, बीज गुणन प्रक्षेत्र, कटकमसांडी हेतु माइनॉरिटी समग्र विकास पुंदाग, रांची एवं बीज गुणन प्रक्षेत्र, नवादा विष्णुगढ़ हेतु श्री अमर संस्कार कल्याण केन्द्र, बोकारो को विभाग द्वारा चयन किया गया है।

कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इन संस्थानों द्वारा कृषक पाठशाला के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीक का प्रदर्शन एवं प्रत्यक्षण आयोजित किया जाना है। इसके अतिरिक्त कृषक पाठशाला के समीप के लगभग दस गाँवों में किसानों को कृषि एवं सम्बद्ध विषयों पर किसानों को प्रशिक्षित कर खेती कार्य में दक्ष बनाना है तथा कृषक पाठशाला में नकदी फसलें लगाकर अधिक से अधिक उत्पादन कर आर्थिक उत्थान के तरफ एक प्रभावी कदम उठाना है। कृषि एवं सम्बद्ध लघु निर्माण यथा बकरी शेड, गाय शेड, मुर्गी शेड एवं पिग शेड आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा है तथा इस कार्य हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल हजारीबाग एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल, हजारीबाग को प्राक्कलन तकनीकी स्वीकृति एवं पर्यवेक्षण के लिए नामित किया गया है।

विभाग द्वारा निर्गत स्वीकृत्यादेश एवं संस्था के साथ किये गये एमओयू (MOU)में अंकित शर्तों के अनुरूप संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं कर्मियों/मजदूरी का मानदेय भुगतान हेतु जिला स्तरीय अनश्रवण समिति (DLMC) से अनुमोदित / अनुशासित विपत्रों के भुगतान किये जाने का प्रावधान है। इस दौरान विभिन्न संस्थानों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट को उपायुक्त के समक्ष रखा। श्री अमर संस्कार कल्याण केन्द्र, बोकारो, बीज गुणन प्रक्षेत्र, नवादा, विष्णुगढ़, राजीव गाँधी मेमोरियल ट्रस्ट, हजारीबाग, बीज गुणन प्रक्षेत्र, बड़कागाँव एवं छोटानागपुर विकास मंच, बीज गुणन प्रक्षेत्र, बरसौत, बरही। अर्न्तगत योजना के क्रियान्वयन का प्रगति प्रतिवेदन पीपीटी के माध्यम से जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। संस्था द्वारा किये गये कार्य का विपत्र तथा मनाव संसाधन के मानदेय संबंधी अन्य विषयों पर उपायुक्त ने जानकारी प्राप्त की। बैठक में पशुपालन पदाधिकारी डॉ न्यूटन तिर्की, जिला कृषि पदाधिकारी,जिला मत्स्य पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा व अन्य मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल