Ranchi news: सीएमपीडीआई एवं भारत सेवाश्रम संघ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Ranchi news: सीएमपीडीआई एवं भारत सेवाश्रम संघ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

रांची: सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत ‘‘रांची जिले के बुंडू और तमाड़ प्रखंड के ग्रामीणों की गंभीर स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं’’ को पूरा करने के लिए ‘‘भारत सेवाश्रम संघ (बीएसएस)’’, रांची को एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने हेतु समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया गया। सीएमपीडीआई ने इस परियोजना के लिए 15.08 लाख रूपये की निधि स्वीकृत किया है। सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) आर0के0 महापात्रा और भारत सेवाश्रम संघ (बीएसएस) के सचिव स्वामी भूतेशानंद के बीच समझौता ज्ञापन (एमओए) का आदान-प्रदान किया गया। 

इस मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बुलेंस) के जुड़ने से इन दूरदराज के क्षेत्रों में अधिक से अधिक चिकित्सा शिविर आयोजित करने और ग्रामीणों को महत्वपूर्ण आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदान करने में भारत सेवाश्रम संघ (बीएसएस) की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस अवसर पर सीएमपीडीआई (मुख्यालय) की एचआरडी/सीएसआर टीम और भारत सेवाश्रम संघ (बीएसएस) की टीम भी मौजूद थी।

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Related Posts

Latest News

90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब   90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन
जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार