झारखंड की सभ्यता और संस्कृति अनूठी एवं अतुलनीय: केशव महतो कमलेश
संत जेवियर कॉलेज में करमा सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
by: Subodh Kumar
On
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने करमा आधारित नृत्य प्रस्तुत किया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख रुपए प्रदान किये.
रांची: संत जेवियर महाविद्यालय रांची में सोमवार को करमा सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की उपस्थित थे. इस अवसर पर प्रतिभागियों ने करमा आधारित नृत्य प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर अपने संबोधन में केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड की सभ्यता और संस्कृति अनूठी और अतुलनीय है. समृद्ध परंपरा का पालन करने वाली यहां की संस्कृति में प्रकृति के प्रति प्रेम को नृत्य के द्वारा दर्शाना झारखंडी संस्कृति को जीवंत बनाता है. झारखंड में चलना बोलना सभी नृत्य को इंगित करते हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Subodh Kumar


