चाईबासा: पीएम मोदी के आगमन हेतु तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न, बाबूलाल मरांडी भी कार्यक्रम में रहे शामिल
यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के चाईबासा स्थित कार्यालय में की गई
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और सिंहभूम की जनता में विशेष उत्साह है। सभी कार्यकर्ता तन, मन, धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं। कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारियों में शामिल थे
चाईबासा: 15 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन के मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय चाईबासा में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और वंदे मातरम गीत से की गई।इस कार्यक्रम के पूर्व, एसोसिएशन ग्राउंड में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ।
जिला अध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में हेलीपैड पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को बाबूलाल मरांडी जी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 25,000 लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और सिंहभूम की जनता में विशेष उत्साह है। सभी कार्यकर्ता तन, मन, धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं। कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारियों में शामिल थे बालमुकुंद सहाय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, प्रदेश उपाध्यक्ष , मधुकोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री - श्रीमती गीता कोड़ा, पूर्व सांसद और प्रदेश प्रवक्ता, संजय पांडे, जिला अध्यक्ष, शशि सामड, पूर्व विधायक , जवाहरलाल बानरा, गुरुचरण नायक, जे.वी. तुबिद, पूर्व प्रत्याशी,मनोज कुमार महतो बाजपई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को माल्यार्पण कर और पुष्प भेंटकर सम्मानित किया।
मंच संचालन महामंत्री विपिन लागुरी ने किया।

Related Posts

Latest News

