झारखंड में चुनावी गिद्धों का दौरा तेज! असमिया -छत्तीसगढ़िया के बाद अब बड़े गिद्ध की एंट्री- सीएम हेमंत

पिछड़ों के लिए कानून बनाने पर रद्दी की टोकरी में फंकती है भाजपा

झारखंड में चुनावी गिद्धों का दौरा तेज! असमिया -छत्तीसगढ़िया के बाद अब बड़े गिद्ध की एंट्री- सीएम हेमंत
गिरिडीह में सभा को संबोधित करते सीएम हेमंत

ये वही चुनावी गिद्ध हैं, जो आज पिछड़ो के लिए 27 फीसदी आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन जब हम कानून बनाकर भेजते हैं तो इसे रद्दी की टोकरी में फेंकते है. हालत तो यह है कि अब मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना भी हजम नहीं हो रहा, इसके खिलाफ भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा रहा है. कहा जाता है कि वोट के लिए पैसा बांटा जा रहा है, इनके पास किसानों, महिलाओं, आदिवासी मूलवासियों के लिए पैसा नहीं है, लेकिन अपने अरबपति दोस्तों के लिए पूरा खजाना है.

रांची: आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गिरिडीह के कुण्डलवादाह पंचायत से परिसंपत्तियों का वितरण करते हुए सीएम हेमंत ने एक बार फिर से भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि झारखंड की सियासत में चुनावी गिद्धों की एंट्री हो चुकी है. कभी असम का गिद्ध दिखलायी पड़ता है तो कभी छत्तीसगढ़िया गिद्ध उड़ता नजर आता है. बहुत ही जल्द एक और बड़े गिद्ध का भी आगवन होने वाला है. अब झारखंडी अस्मिता को तार-तार करते हुए धर्म और जाति का खेल शुरु होगा, प्यार मोहब्बत के बदले नफरत की खेती की जायेगी. पूरे चार साल तक हमें काम करने नहीं दिया, और जब इससे भी बात नहीं बनी तो झूठ का पहाड़ खड़ा कर हमें जेल में डाल दिया गया. कभी लव जिहाद की बात की जाती है, तो कभी लैंड जिहाद की. सरना धर्म कोड जो हमारी पहचान है, उस पर कुंडली मार कर बैठने वाले ये चुनावी गिद्ध आदिवासियों की घटती जनसंख्या का सवाल खड़ा करते हैं, लेकिन जब आदिवासी समाज से उसकी पहचान ही छीन लिया गया, तो फिर इसका जिम्मेवार कौन है, यदि आदिवासी समाज के प्रति इतना ही दर्द है तो फिर सरना धर्म कोड को मान्यता क्यों नहीं दी जाती.

पिछड़ों के लिए कानून बनाने पर रद्दी की टोकरी में फंकती है भाजपा

ये वही चुनावी गिद्ध हैं, जो आज पिछड़ो के लिए 27 फीसदी आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन जब हम कानून बनाकर भेजते हैं तो इसे रद्दी की टोकरी में फेंकते है. हालत तो यह है कि अब मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना भी हजम नहीं हो रहा, इसके खिलाफ भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा रहा है. कहा जाता है कि वोट के लिए पैसा बांटा जा रहा है, इनके पास किसानों, महिलाओं, आदिवासी मूलवासियों के लिए पैसा नहीं है, लेकिन अपने अरबपति दोस्तों के लिए पूरा खजाना है. एक आवाज लगाते ही खजाना का पूरा मुंह खोल दिया जाता है. आज पूरे झारखंड में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को सर्वजन पेंशन की राशि पर माह खाते में जा रही है, पूरे झारखंड में ढिबरी लेकर खोजने पर भी एक वृद्ध ऐसा नहीं मिलेगा, जिसको पेंशन नहीं मिल रही हो.

यह भी पढ़ें: नहीं रही गिरिडीह की उभरती हुई सुरीली गायिका सोनी चंद्रवंशी, संगीत जगत में शोक

कल्पना सोरेन दुर्गा का रुप-मंत्री इरफान अंसारी 

वहीं इस असवर पर मंत्री इरफान अंसारी ने कल्पना सोरेन को दुर्गा का स्वरुप बताते हुए दावा किया कि कल्पना सोरेन की मेहनत के कारण ही झारखंडी राम को कारागार के मुक्ति मिली. और अब जब झारखंड की महिलाओं के खाते में पैसा जा रहा है तो भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है. केंद्र सरकार ने पीएम आवास की राशि रोक दी तो हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास दिया. 17 हजार की जगह 50 हजार अबुआ आवास गिरिडीह और गांडेय को मिलेगा. भाजपा की दुर्गती का आलम यह है कि उसके पास अब अपना कोई खिलाड़ी भी नहीं है, असम और मध्यप्रदेश के बोरो खिलाडियों को मैदान में उतारा जा रहा है. इस अवसर पर गिरिडीह के लिए 1105 करोड़ की योजना की सौगात भेंट की गयी है.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Devendra Kumar

Latest News

14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव 14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय