चाईबासा: झारखंड पार्टी ने सिंदरीबेड़ा पंचायत के लोगों के साथ की बैठक, हॉकी के खिलाड़ियों को लाभ देने का वादा

पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए की बैठक: महेंद्र जामुदा

चाईबासा: झारखंड पार्टी ने सिंदरीबेड़ा पंचायत के लोगों के साथ की बैठक, हॉकी के खिलाड़ियों को लाभ देने का वादा
आमजन व झारखंड पार्टी के कार्यकर्ता

जामुदा ने कहा कि आप लोगों का साथ अगर प्राप्त होता है तो आने वाले समय में इस क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा जाएगा और इस क्षेत्र से हॉकी के अच्छे खिलाड़ियों को सरकार के द्वारा पूर्ण लाभ दिलाया जाएगा

चाईबासा: बंदगांव प्रखंड के सिंदरीबेड़ा पंचायत के डुडरू, कोमडेरा, बरजो, बगुरकेल, कतिदिरी ,कुनुनुम गांव के लोगों के साथ बिकास तोपनो की अध्यक्षता मे झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बैठकी की, जिसमें 2024 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में झारखंड पार्टी के उम्मीदवार को ज्यादा से ज्यादा मत दिलाना है।

झारखंड पार्टी के नीति, विचार को जन-जन तक कैसे पहुंचना है, इस पर चर्चा की गई, सभी लोगों ने सहमति जताई और खुशी जाहिर किया कि इस बार झारखंड पार्टी योग्य और युवा उम्मीदवार को चुनाव के मैदान में उतर रहा है क्योंकि सिंदरीबेड़ा पंचायत मनोहरपुर विधानसभा में पड़ता है, लेकिन जन प्रतिनिधि जरा भी ध्यान नहीं देते हैं उन लोगों की उदासीनता के कारण ग्रामीण जनताओ में अक्रोश एवं क्षेत्र के बच्चों के प्रति चिंता है।

जामुदा ने कहा कि आप लोगों का साथ अगर प्राप्त होता है तो आने वाले समय में इस क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा जाएगा और इस क्षेत्र से हॉकी के अच्छे खिलाड़ियों को सरकार के द्वारा पूर्ण लाभ दिलाया जाएगा ताकि आने वाले समय में मनोहरपुर विधानसभा का नाम रोशन हो मौके पर सिबलान सोरेन, अबिल सोरेन,मिकाएल सुरिन,अबराम बोदरा,पतरास बोदरा, जेम्स समुएल,नाईमि तोपनो, इताजवेद सोरेन, मोनिका सोय,बेरोलिका सोरेन आदि महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha

Latest News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक
Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस