आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक का कैसा रहेगा भाग्य
मेष : कोई फंसा हुआ धन मिलने की संभावना है, बस प्रयास करने की जरूरत है. जीवन सुखमय व्यतीत होगा. प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे. आपके अच्छे ब्यवहार से पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा.
वृष : अटका हुआ सरकारी कार्य मे गति मिलेगा. लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें. भावनाओं को वश में रखें. मन की बात किसी को न बतलाएं. प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है. जल्दबाजी से चोट लग सकती है. कुसंगति से बचें.


कन्या : समय शुभ है. संतान के प्रति जिम्मेदार बनना चाहिये. कुटुम्ब में खर्च होगा साथ ही संतुष्टि भी होगा. पुराने रोग को नजरअंदाज न करें. व्यय होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी.
तुला : गलत दोस्तों से बचें. किया गया कार्य लाभ का मौका देगा. सृजनशीलता का विकास होगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा. जल्दबाजी न करें. शारीरिक कष्ट संभव है. चिंता तथा तनाव रहेंगे.
वृश्चिक : घर मे कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.माता के स्वास्थ पर विशेष ध्यान दे. पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं.
धनु : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. शत्रुभय रहेगा. नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी. गुरु गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए.
मकर : धन का आगमन होगा. पेट मे कुछ समस्या हो सकता है. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. विवेक से कार्य करें, लाभ होगा. किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है. मित्रों से भेंट होगी.
कुंभ : शनि अपने घर मे है. दिन बहुत ही उत्तम होगा. पर विरोधी सक्रिय रहेंगे. ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा. यश बढ़ेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नए काम मिल सकते हैं. आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी.
मीन : खर्च पर नियंत्रण अति आवश्यक है. दूसरों के मामलों में हाथ न डालें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश होगा. आय होगी. जोखिम न उठाएं. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें.
ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, रांची
8210075897
Related Posts

Latest News

