रांची: JCI ने भूमि पूजन के साथ एक्सपो उत्सव 2024 की रखी नींव
इस बार एक्सपो 7 दिनों तक चलेगा
एक्सपो उत्सव 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मोराबादी मैदान में आयोजित होगा. इस बार एक्सपो का 27वां संस्करण है. खास बात यह है कि इस बार पहली बार यह 7 दिनों तक चलेगा. इस वर्ष 350 से अधिक स्टॉल धारक देश-विदेश से इस उपभोक्ता फेयर में भाग लेंगे.
रांची: झारखंड का सबसे बड़ा उपभोक्ता फेयर, एक्सपो उत्सव 2024, का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया. भूमि पूजन का आयोजन चीफ को-ऑर्डिनेटर श्याम अनुराग एवं उनकी पत्नी द्वारा किया गया. यह बहुप्रतीक्षित एक्सपो उत्सव 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मोराबादी मैदान में आयोजित होगा. इस बार एक्सपो का 27वां संस्करण है, जिसे लेकर रांचीवासियों में विशेष उत्साह है. खास बात यह है कि इस बार पहली बार यह 7 दिनों तक चलेगा.
एक्सपो के आयोजन को लेकर टीम पूरी ऊर्जा के साथ तैयारियों में जुटी हुई है. इस वर्ष 350 से अधिक स्टॉल धारक देश-विदेश से इस उपभोक्ता फेयर में भाग लेंगे. भूमि पूजन के दौरान अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया कि इस साल हम "फनगोला" के रूप में बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क और शनिवार की रात भी विशेष रूप से खास होगी, जहां "मिडनाइट बाजार" इस दिन एक्सपो परिसर मध्य रात्रि तक खुला रहेगा और ग्राहक शॉपिंग का ज्यादा आनंद ले सकेंगे.


Related Posts

Latest News

