बोकारो में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, तीन घायल

ललपनिया घाटी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक बच्चा बाल-बाल बचा

बोकारो में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, तीन घायल

गोमिया प्रखंड के ललपनिया घाटी में दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन घायल। गंभीर घायलों को बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया गया।

बोकारो : गोमिया प्रखंड के ललपनिया घाटी में मंगलवार रात दो बाइक के बीच हुए भीषण हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा तुलबुल गांव के समीप ललपनिया घाटी के पास हुआ।

घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी का माहौल छाया

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में भर्ती कराया, जहां दो युवकों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

गंभीर घायलों को बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया गया

सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंचे गोमिया बीडीओ और सीओ ने गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल भेजा। तीसरे घायल का इलाज ललपनिया स्थित टीटीपीएस अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों की पहचान और हादसे का पूरा घटनाक्रम

मृतकों की पहचान तुलबुल निवासी रवि प्रसाद (38) और मंशु महली (16) के रूप में हुई है। बुधवार को मिली जानकारी अनुसार रवि प्रसाद अपने साथी दिलीप प्रजापति के साथ ललपनिया लौट रहे थे। उसी समय मंशु महली भी अपनी बाइक से ललपनिया की ओर जा रहा था, जहां दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची जांच से लेकर जरूरी जानकारी तक, ईसीआईनेट ऐप बना आसान विकल्प

बच्चे की जान बाल-बाल बची

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मंशु की बाइक पर बैठा 4 वर्षीय बच्चा सड़क किनारे जा गिरा। राहत की बात यह है कि बच्चा सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रशासन ने बताया हादसे का कारण

गोमिया के सीओ आफताब आलम ने बताया कि दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल भेजा गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप