करम पर्व की पूर्व संध्या पर मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त का भुगतान

सीएम हेमंत ने करम पर्व की दी बधाई

करम पर्व की पूर्व संध्या पर मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त का भुगतान
ललपनिया के कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बनते ही विपक्ष के लोग सरकार गिराने में लग गए. ये लोग विधायक, मंत्री को खरीदने में लगे रहे हैं. इनके पास - गरीबों को पेंशन देने का पैसा नहीं है, किसानों का ऋण माफी का पैसा नहीं है, बेटियों के पढ़ने के लिए पैसा नहीं है, गरीबों का बिजली माफ करने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन बड़े-बड़े व्यापारियों का कर्ज माफ करने का खूब पैसा इनके पास है.

रांची: प्रकृति पूजा करम पर्व की पूर्व संध्या पर मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त महिलाओं के खाते में डालते हुए सीएम हेमंत ने कहा है कि इस सम्मान राशि के लिए हमारी बहनों को किसी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ा, गांव-मोहल्ला में शिविर लगा कर लाखों बहनों को इससे जोड़ा गया, प्रकृति पूजा करम पर्व को लेकर महिलाएं बहुत उत्साहित रहती हैं. आज आप सभी बहनों के खाते में योजना के तहत दूसरी किस्त जा रही है. यह एक अनवरत चलनी वाली योजना है. हर माह इसी तरह आपके खाते में सम्मान राशि आती रहेगी.आप अपना त्योहार खुशी से मनाएं. आप सभी को इस अवसर पर पुनः हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार

 

भाजपा के पास गरीबों को देने के लिए पैसा नहीं

इसके साथ ही सीएम हेमंत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बनते ही विपक्ष के लोग सरकार गिराने में लग गए. ये लोग विधायक, मंत्री को खरीदने में लगे रहे हैं. इनके पास - गरीबों को पेंशन देने का पैसा नहीं है, किसानों का ऋण माफी का पैसा नहीं है, बेटियों के पढ़ने के लिए पैसा नहीं है, गरीबों का बिजली माफ करने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन बड़े-बड़े व्यापारियों का कर्ज माफ करने का खूब पैसा इनके पास है.भाजपा के लोग बताये, क्यों उनकी पूर्व सरकारों में वृद्धों को पेंशन नहीं मिला? क्यों महिलाओं को सम्मान नहीं मिला? क्यों आंगनबाड़ी, सहायिका, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया माताओं-बहनों को सम्मान नहीं मिला? क्यों बच्चियों को सम्मान नहीं मिला? ये सम्मान देने वाले नहीं, लेने वाले लोग हैं। लेकिन चिंता नहीं कीजिए। गठबंधन की सरकार ने मजबूती से मोर्चा संभाल रखा है, हर जगह इन्हें हम लोगों ने पटकनी दी है। दो-तीन माह में होने वाले चुनाव में इन्हें ऐसा पटकनी देंगे कि ये दोबारा झारखण्ड में खड़े नहीं हो पाएंगे. आपका यही आशीर्वाद और साथ ही मेरी शक्ति है और यही विपक्ष की चिंता का कारण भी है.

यह भी पढ़ें: Crime News: आधी रात मगध कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर को लगी गोली

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Devendra Kumar

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान