कोडरमा: लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश से मिट्टी के चार घर गिरे

पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

कोडरमा: लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश से मिट्टी के चार घर गिरे
बारिश से ढहे मिटटी के मकान.

पीड़ित सुनील रविदास की पत्नी ने बताया कि अबुआ आवास के लिए हमारा नाम चयन किया गया है लेकिन कई बार कहने के बावजूद भी हमें आवास नहीं दिया गया है.

कोडरमा: जिले के सतगावां प्रखंड में लगातार तीन दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार की सुबह अलग-अलग पंचायत में चार परिवार के मिट्टी के घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए. घर गिरने से सभी बेघर हो गए हैं. जिसमें से ईटाँय पंचायत ग्राम योगिडीह राबड़ी देवी पति-सुनील रविदास, योगिडीह निवासी दिनेश मंडल पिता-दाहु मंडल, पिंटू पंडित पिता-शंकर पंडित दोनों ग्राम नसरगंज, अलख देव प्रसाद पिता-चुट्टी महतो ग्राम ढाव निवासी का मकान गिरकर ध्वस्त हो गया. 

जानकारी के अनुसार तीन दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश से राबड़ी देवी का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया. उस घर में परिवार समेत पांच लोग रह रहे थे. इस मूसलाधार बारिश के कारण घर अचानक भरभरा कर गिर गया. गनीमत रही की परिवार के सभी लोग सही सलामत समय रहते बाहर निकल गए. एक बच्ची को हल्की चोट आई है, जिसे नजदीकी ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया. परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है.

सुनील रविदास प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम किया करता है. मिट्टी का घर गिर जाने से बरसात में पूरे परिवार वालों के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई है. उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई हैं. सुनील रविदास की पत्नी ने बताया कि अबुआ आवास के लिए हमारा नाम चयन किया गया है लेकिन कई बार कहने के बावजूद भी हमें आवास नहीं दिया गया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार