Koderma News: ओवरलोड हाइवा से उड़ रही ऐश डस्ट, लोग परेशान

Koderma News: ओवरलोड हाइवा से उड़ रही ऐश डस्ट, लोग परेशान
डस्ट से लड़ा ट्रक

ओवरलोड हाईवा के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। संवेदक की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा। बांझेडीह फोर लेन पर दर्जनों हाईवा जहां-तहां खड़े कर दिए जाते हैं

कोडरमा: डीवीसी बांझेडीह पावर प्लांट से निकलने वाली एश (डस्ट) लदे वाहनों में अनियमित बुलाई से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। बांझेडीह फोर लेन, चंदवारा बाजार, उरवां, डोमचांच के नीरूपहाड़ी, बरही, झुमरी तिलैया, कोडरमा तक इसका असर दिख रहा है। प्रतिदिन दर्जनों ओवरलोड हाईवा रांची-पटना मुख्य मार्ग से होते हुए बिहार की ओर जाते हैं। रास्ते में एश गिरने से सड़क पर धूल जमा हो रही है। इससे यात्रियों की आंखों में जलन हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। ओवरलोड हाईवा के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। संवेदक की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा। बांझेडीह फोर लेन पर दर्जनों हाईवा जहां-तहां खड़े कर दिए जाते हैं। इससे सड़क पर भारी मात्रा में डस्ट जमा हो रहा है। एश से उपजाऊ भूमि भी प्रभावित हो रही है।

जिला प्रशासन और परिवहन विभाग सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बनी हुई है। ओवरलोड हाईवा प्रशासन के सामने से बेखौफ गुजरते हैं। सुबह से देर रात तक एश की दुलई जारी रहती है। लेकिन प्रशासन कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। एश को हाईवा के जरिए बंद खदानों को भरने का काम किया जा रहा है। बताया जाता है कि जिले व इसके बाहर बनने वाली 
सड़क निर्माण में भी डस्ट का उपयोग हो रहा है। इससे आसपास के लोग परेशान हैं। झुमरी तिलैया, चंदवारा और बांझेडीह के ग्रामीण कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। जिला प्रशासन और संवेदक के बीच बैठक में नियमानुसार एश बुलाई पर सहमति बनी थी। कुछ दिन तक नियमों का पालन हुआ, लेकिन फिर से ओवरलोड हाईवा सड़को पर बेधड़क दौड़ने लगी है। हाईवा में त्रिपाल से ढककर एश ले जाई जाती है, लेकिन फिर भी सड़कों पर एश गिरती रहती है। सुखने के बाद हवा चलने से धूलकण वातावरण में फैल जाते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा