Koderma News: ईद उल फितर की नमाज जिला में सोमवार या मंगलवार को की जाएगी अदा
सोमवार को ईद उल फितर की नमाज होने की ज्यादा संभावना
नमाज को लेकर काजी-ए- शहर मुफ्ती नसीम साहब ने लोगों से ईद की नमाज एहतेमाद के साथ अदा करने की अपील की है।
कोडरमा: विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहो में ईद उल फितर की नमाज सुबह 7.30 से 9 बजे तक पढ़ी जाएगी। जिसको लेकर ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज का समय तय कर लिया गया है। जामा मस्जिद असनाबाद में ईद उल फितर की नमाज सुबह 8.30 बजे अदा की जाएगी। जहां मुफ्ती सरफराज अहमद नमाज अदा कराएंगे। नमाज को लेकर काजी-ए- शहर मुफ्ती नसीम साहब ने लोगों से ईद की नमाज एहतेमाद के साथ अदा करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से गरीब व मजबूर लोगों को अपनी खुशी में शामिल करने के लिए उनके जरूरतों के सामान उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि अल्लाह के नबी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम ने फरमाया है कि गरीबों , मजलूम व जरूरतमंद लोगों का ख्याल रखने वालों पर अल्लाह ताअला ख्याल रखते हैं। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे गरीबों पर विशेष ध्यान दें।
ईद को लेकर ईदगाह व मस्जिदों के आसपास की जा रही है साज-सज्जा
ईद की रौनक मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर ईद को लेकर मस्जिदों व ईदगाहो के आसपास साफ सफाई के अलावा साज सज्जा की जा रही है। मस्जिदों व ईदगाहो के अगल-बगल लाइटिंग के अलावा रंग-बिरंगे फुलझड़ी व गेट लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं कई स्थानों पर तोरणद्वार भी लगाए जा रहे हैं। ईद को लेकर बच्चों के अलावा युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी लोग ईद की अंतिम तैयारी में जुटे नजर आए।
ईदगाहों व मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज का समय तय


हीरोडीह मदीना मस्जिद में सुबह 9.30 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी। जबकि जयनगर मुख्यालय ईदगाह में सुबह 7.30 बजे, मस्जिदें अक्सा देबूआडीह में 7.30 बजे, जामा मस्जिद कोलगरमा में 8.30 बजे, नावाडीह मस्जिद में 8.30 बजे,जामा मस्जिद तेतरॉन में 8 बजे व बाभनडीह मस्जिद में सुबह 8 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

